यूपी में 4 मई को आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा, CM योगी ने की अपील, कहा- सतर्क रहें

यूपी में 4 मई को आंधी-बारिश और बिजली गिरने का खतरा, CM योगी ने की अपील, कहा- सतर्क रहें

UP Weather Alert: सीएम योगी ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें. वहीं प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. 

hail rain and lightning strikes in uttar pradesh on May 4 cm yogi appeal to be alert hail rain and lightning strikes in uttar pradesh on May 4 cm yogi appeal to be alert
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • May 04, 2026,
  • Updated May 04, 2026, 7:11 AM IST

उत्तर प्रदेश में 4 मई यानी सोमवार को संभावित खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है. आंधी, तेज हवाओं और बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए. किसानों से अपनी फसल और पशुधन का भी ख्याल रखने की अपील की है.

बच्चों को घर के अंदर रखने की अपील 

सीएम योगी ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर के अंदर ही रखें. वहीं प्रशासन को भी पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. राहत और बचाव टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके. सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है, लेकिन जनता का सहयोग बेहद जरूरी है. 

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश के मौसम केंद्र ने कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. खासकर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

45 डिग्री तापमान में भी ठंडक दे रहा ये पेड़, जानें इस प्राकृतिक AC की क्या है खासियत

Tips: तरबूज-खरबूज, खीरा-ककड़ी, खरीदने से पहले ऐसे करें जांच, नहीं होंगे स्वाद से परेशान

बुलंदशहर में किसानों का उमड़ा उत्साह, किसान कारवां ने दी नई दिशा, बिहटा बना सीख का केंद्र

MORE NEWS

Read more!