यूपी में 48 घंटे तक होगी गरज-चमक के साथ भीषण बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

यूपी में 48 घंटे तक होगी गरज-चमक के साथ भीषण बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

UP Weather Today: लखनऊ के अमौसी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास बना कम दबाव के असर से यूपी में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी गतिविधियां और तेज होने और बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं.

यूपी के इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (File Photo:PTI)यूपी के इन जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (File Photo:PTI)
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Aug 17, 2026,
  • Updated Aug 17, 2026, 6:59 AM IST

यूपी के कई जिलों में 17 अगस्त यानी सोमवार को 48 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान बारिश के साथ कई जगह मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने की है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को यूपी के 24 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 22 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. लखनऊ में आज सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है. 

यूपी के इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को अंबेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बलरामपुर, बलिया, बस्ती, बिजनौर, गोंडा, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और उन्नाव समेत कई इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है.

लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते रविवार को  राजधानी लखनऊ समेत, मध्यांचल और अवध क्षेत्र के साथ ही तराई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली. उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 192.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है. वहीं हमीरपुर में 158 मिमी, बहराइच में 114 मिमी, लखनऊ में 100 मिमी, बिजनौर में 91 मिमी और श्रावस्ती में 85.6 मिमी बारिश हुई. बारिश से तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

19 अगस्त तक मिलेगी बारिश से राहत

लखनऊ के अमौसी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा के आसपास बना कम दबाव के असर से यूपी में अगले तीन चार दिनों के लिए मानसूनी गतिविधियां और तेज होने और बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं. वहीं,19 अगस्त तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है. इसी क्रम में पिछले 24 घण्टों के दौरान राजधानी लखनऊ में सीजन की सर्वाधिक वर्षा के साथ तराई इलाकों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें-

भारी बारिश से किसानों पर टूटा कहर, 2-3 फीट पानी में डूबी बाजरे की फसल

अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल? इस वीडियो में जानें पूरा अपडेट

MORE NEWS

Read more!