पूरे उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर, दिल्‍ली में मंगलवार को तापमान रहा 47.1 डिग्री सेल्सियस 

पूरे उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर, दिल्‍ली में मंगलवार को तापमान रहा 47.1 डिग्री सेल्सियस 

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा क्योंकि मंगलवार को भी लू की स्थिति बनी रही. दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और राष्‍ट्रीय राजधानी का आधिकारिक संकेतक माने जाने वाले सफदरजंग ऑब्‍जर्वेटरी ने सामान्य औसत से चार डिग्री ज्‍यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया.

In Uttar Pradesh, some regions will experience heatwave to severe heatwave conditions from June 8-11. (Photo: PTI)In Uttar Pradesh, some regions will experience heatwave to severe heatwave conditions from June 8-11. (Photo: PTI)
क‍िसान तक
  • New Delhi ,
  • Jun 11, 2024,
  • Updated Jun 11, 2024, 10:00 PM IST

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा क्योंकि मंगलवार को भी लू की स्थिति बनी रही. दिल्ली के नरेला और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और राष्‍ट्रीय राजधानी का आधिकारिक संकेतक माने जाने वाले सफदरजंग ऑब्‍जर्वेटरी ने सामान्य औसत से चार डिग्री ज्‍यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया. उन्होंने कहा कि नरेला मौसम केंद्र ने शहर में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. बुलेटिन में कहा गया है कि नजफगढ़ जैसे बाकी मौसम केंद्रों ने 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया. जबकि आया नगर में 44.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 45 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.  

ऑरेंज अलर्ट पर रही राजधानी 

राष्‍ट्रीय राजधानी 'ऑरेंज' अलर्ट पर थी. वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राज्य में सबसे अधिक 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.  वाराणसी में अधिकतम तापमान 45.3, बागपत और फुरसतगंज में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 45 डिग्री जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच, आगरा में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजस्थान में चुरू 45.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश भी हुई. 

यह भी पढ़ें-गुजरात सरकार की इस स्पेशल स्कीम से किसान खुश, उपज की बर्बादी से जल्द मिलेगा छुटकारा

राजस्‍थान में भी भयानक गर्मी 

श्रीगंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर और बीकानेर में 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पिलानी में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, संगरिया में 44.3 डिग्री, बाड़मेर में 44 डिग्री जबकि जयपुर, अलवर और जैसलमेर में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले महीने के अधिकांश समय लू की चपेट में रहे शहर को सात जून को राहत मिली जब तापमान गिरकर 37.6 डिग्री सेल्सियस हो गया. हालांकि, 11 जून से 17 जून तक शुष्क मौसम और अलग-अलग स्थानों पर लू की वापसी के पूर्वानुमान के बीच सोमवार को जम्मू में दिन का तापमान एक बार फिर 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.  हरियाणा में, नूंह में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें-अब भारत में खेती को मारेगा तेजी से बढ़ता तापमान, WMO ने दी ये चौंकाने वाली जानकारी

पंजाब में तापमान 40 डिग्री से ऊपर 

इस बीच, पंजाब के अंबाला में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी गर्म मौसम की स्थिति बनी रही, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 43.4 और 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके बाद पठानकोट में 44.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 44.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 44.3 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 44 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

 

MORE NEWS

Read more!