सूरज की गर्मी से अकोला में फैला सन्नाटा, मार्च के महीने में ही घरों में कैद हो रहे लोग

सूरज की गर्मी से अकोला में फैला सन्नाटा, मार्च के महीने में ही घरों में कैद हो रहे लोग

विदर्भ में मार्च की शुरुआत में सूरज की तपिश बढ़ने लगी है. अकोला में पारा 39 डिग्री तक पहुंचा, जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला. लोग घरों या छांव में रहकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं. आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

मार्च की शुरुआत में अकोला में रिकॉर्ड तापमानमार्च की शुरुआत में अकोला में रिकॉर्ड तापमान
धनंजय साबले
  • Akola,
  • Mar 05, 2026,
  • Updated Mar 05, 2026, 9:52 AM IST

विदर्भ में मार्च की शुरुआत होते ही सूरज की गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले ही सप्ताह में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया है, जिससे आम नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है. India Meteorological Department (आईएमडी) के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है. यानी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार बेहद कम हैं.

अकोला में दोपहर का सन्नाटा

अकोला शहर के प्रमुख चौराहे, जिला कचहरी के सामने का मुख्य मार्ग, जहां आमतौर पर कार्यालय समय में भारी भीड़ रहती है, वहां दोपहर के समय कम भीड़ दिखाई दे रही है. तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों या छांव में रहना ही पसंद कर रहे हैं. केवल जरूरी काम से बाहर निकलने वाले नागरिक ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं.

बाइट स्थानिक लोगों के बाइट्स

तेज धूप और बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अधिक मात्रा में पानी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही गन्ने का रस, छाछ और शीतल पेय का सेवन भी बढ़ गया है. बाजार और चौक-चौराहों पर शीतल पेय और रस की दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ देखी जा रही है.

तापमान का असामान्य उछाल

आईएमडी के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्यतः 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता था. लेकिन इस वर्ष फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही तापमान में तेज उछाल देखा गया है. मौसम विभाग के स्थानीय रिकॉर्ड के मुताबिक, 2 मार्च को अकोला में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च की शुरुआत के लिहाज से असामान्य रूप से अधिक माना जा रहा है.

नागरिकों में बढ़ी चिंता

मार्च के पहले ही सप्ताह में अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होने से नागरिकों में चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि यदि अभी से यह हाल है, तो आने वाले दिनों में सूरज की तपिश कितनी बढ़ेगी, इसका अंदाजा लगाकर ही वे परेशान नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

युद्ध का असर खेती पर, DAP की कीमतों में उछाल, किसानों की चिंता बढ़ी
Water for Poultry: पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को बीमार कर सकता है पीने का पानी, करें ये जरूरी काम 

MORE NEWS

Read more!