गावों का अंधेरा दूर कर रही सरकारी योजना, देश के 257 जिलों में 2.72 लाख सोलर लाइट लगीं 

गावों का अंधेरा दूर कर रही सरकारी योजना, देश के 257 जिलों में 2.72 लाख सोलर लाइट लगीं 

अटल ज्योति योजना के जरिए अब तक 2.72 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट देश के 257 जिलों के गांवों और कस्बों में लगाई जा चुकी हैं. जबकि, अभी दूर-दराज के इलाकों को चमकाने के लिए सोलर लाइटें लगाने की प्रक्रिया जारी है.

Atal Jyoti YojanaAtal Jyoti Yojana
रिजवान नूर खान
  • New Delhi,
  • Dec 20, 2023,
  • Updated Dec 20, 2023, 6:05 PM IST

केंद्र सरकार गांवों, कस्बों और दूर-दराज के जिलों में रात के समय में अंधेरे को दूर करने के लिए स्ट्रीट सोलर लाइट लगा रही है. इसके लिए साल 2016 में अटल ज्योति योजना यानी अजय (Atal Jyoti Yojana) को लॉन्च किया था. तब से अब तक 2.72 लाख सोलर लाइट देश के 257 जिलों के गांवों और कस्बों में लगाई जा चुकी हैं. जबकि, अभी इलाकों को चमकाने के लिए योजना के तहत लाइटें लगाने की प्रक्रिया जारी है. 

अटल ज्योति योजना से गावों में लग रहीं सोलर लाइट

देश के पिछड़े और दूर-दराज वाले ऐसे इलाकों में जहां बिजली की आपूर्ति में दिक्कत है वहां पर रोशनी के लिए सोलर एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बीते दिन 19 दिसंबर 2023 को राज्यसभा में जवाब देते हुए बताया कि अटल ज्योति योजना यानी अजय (Atal Jyoti Yojana) के तहत गावों और कस्बों का अंधेरा दूर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में सोलर एलईडी लाइट्स लगाई जा रही हैं, जहां बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं है. 

दो चरणों में देशभर में 2.72 लाख से ज्यादा सोलर लाइट लगीं 

उन्होंने बताया कि एमपीलैड्स फंड से आंशिक फंडिंग के साथ सोलर स्ट्रीट लाइट (SSL) को लगाने के लिए अटल ज्योति योजना (अजय) का चरण-I सितंबर 2016 में शुरू होकर 2018 तक हुआ. इस दौरान 1.45 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मंजूरी दी गई थी, जिसमें से 1.35 लाख सोलर लाइट लगा दी गईं. इसके बाद दूसरे चरण के तहत 1.50 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का टारगेट था, जिसमें से 1.37 लाख स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं. जबकि, बाकी लाइट्स लगाने की प्रक्रिया चल रही है. 

सर्वाधिक सोलर स्ट्रीट लाइट यूपी और बिहार में लगीं 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के अनुसार देश के 257 जिलों में 2.72 लाख से ज्यादा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं. पहले चरण में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में 79,543 लाइट लगाई गई थीं. जबकि, दूसरे चरण में राज्य भर में 40,948 सोलर लाइट लगाई गईं. इसके बाद बिहार में पहले चरण में 29,923 और दूसरे चरण में 23,822 सोलर लाइट लगाई गईं. इसके अलावा अन्य राज्यों में झारखंड, ओडिशा, असम में सर्वाधिक सोलर लाइट्स लगाई गई हैं.  

ये भी पढ़ें - 

 

MORE NEWS

Read more!