UP में हर किसान को मिलेगा KCC और PM फसल बीमा का लाभ,15 मई से चलेगा विशेष अभियान

UP में हर किसान को मिलेगा KCC और PM फसल बीमा का लाभ,15 मई से चलेगा विशेष अभियान

UP News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री शाही ने कहा कि जिन किसानों का प्रीमियम काटा गया है, उनका बीमा सुनिश्चित रूप से किया जाए और इसका पारदर्शी रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमा कवरेज, दावों और लाभार्थियों का स्पष्ट डेटा तैयार किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे.

Kisan Credit Card, pm fasal bima scheme, zaid crops, Minister Surya Pratap Shahi, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, yogi government, sarkari yojana, up news, lucknow newsयोगी सरकार का किसानों पर फोकसKisan Credit Card, pm fasal bima scheme, zaid crops, Minister Surya Pratap Shahi, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, yogi government, sarkari yojana, up news, lucknow newsयोगी सरकार का किसानों पर फोकस
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • May 05, 2026,
  • Updated May 05, 2026, 8:16 AM IST

योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और बैंकों को निर्देश दिए. बैठक में मंत्री शाही ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिनका लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के डाटा का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ा जाए.

एनपीए खातों के निस्तारण पर फोकस

शाही ने कहा कि विभागीय पोर्टलों पर फार्मर आईडी का प्रभावी उपयोग कर योजनाओं के बीच समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके. समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि प्रदेश में बड़ी संख्या में केसीसी खातों का नवीनीकरण लंबित है तथा कई खाते एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) की श्रेणी में चले गए हैं. इस पर कृषि मंत्री शाही ने निर्देश दिए कि बैंक एवं विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर किसानों को समय से ऋण अदायगी के लिए प्रेरित करें तथा लंबित खातों को नियमित किया जाए.

15 मई से चलेगा विशेष अभियान

उन्होंने कहा कि 15 मई से विशेष अभियान चलाकर नए केसीसी जारी किए जाएं और अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाए. मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों को यह जानकारी दी जानी चाहिए कि समय पर ऋण भुगतान करने पर ब्याज दर में राहत मिलती है.

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुलाई बैठक

उन्होंने बैंकों को निर्देशित किया कि शाखा स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जाए, नोटिस बोर्ड लगाए जाएं तथा किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें समय से भुगतान के लाभ बताए जाएं.

योजनाओं में बैंकिंग सहयोग तेज करने के निर्देश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री शाही ने कहा कि जिन किसानों का प्रीमियम काटा गया है, उनका बीमा सुनिश्चित रूप से किया जाए और इसका पारदर्शी रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमा कवरेज, दावों और लाभार्थियों का स्पष्ट डेटा तैयार किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे.

कृषि निवेश बढ़ाने पर जोर

बैठक में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) सहित अन्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी चिंता व्यक्त की गई. मंत्री शाही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों को भारी अनुदान और ब्याज में छूट दी जा रही है, इसके बावजूद यदि बैंक सहयोग नहीं करेंगे तो योजनाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाएगा. उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि वे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कृषि निवेश को बढ़ावा दें और किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न करें.

योजनाओं की प्रगति की नियमित होगी निगरानी

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है और इसके लिए विभागों एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए तथा जमीनी स्तर पर समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए.

ये भी पढ़ें-

देशभर में मौसम का यू-टर्न, कई राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, गर्मी पर लगा ब्रेक!

जायद फसलों की खेती में बढ़ोतरी, दालें, मोटे अनाज और तिलहन की बुवाई आगे

MORE NEWS

Read more!