VIDEO: बिहार के इस जिले में चुनाव के बीच उठी पानी की मांग, वोटर्स ने सुनाई पीड़ा
अंकित कुमार सिंह
PATNA,
May 22, 2024,
Updated May 22, 2024, 3:17 PM IST
बिहार के नंबर वन लोकसभा क्षेत्र 01-वाल्मीकिनगर की सियासत इन दिनों गर्म है. जनता दल के बिखराव के बाद दूसरी बार राष्ट्रीय जनता दल इस सीट पर उम्मीदवार उतार रही है. आरजेडी महागठबंधन के बैनर तले चुनावी मैदान में उतर रही है. राजद की ओर से दीपक यादव तो भाजपा की ओर से सुनील कुमार कुशवाहा उम्मीदवार बनाए गए हैं. इस सीट पर राजद या भाजपा को कितनी सफलता मिलेगी यह तो वक्त बताएगा, लेकिन लड़ाई जरूर रोचक हो गई है.