'योगी सरकार ने किसानों के लिए जारी किया 3 गुना बजट', कृषि मंत्री शाही ने मायावती-अखिलेश पर बोला बड़ा हमला

'योगी सरकार ने किसानों के लिए जारी किया 3 गुना बजट', कृषि मंत्री शाही ने मायावती-अखिलेश पर बोला बड़ा हमला

UP Politics: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि वर्ष मायावती की सरकार ने किसानों पर 10,207 करोड़ रुपए और अखिलेश यादव सरकार ने करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए.

Surya Pratap Shahi उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (फोटो-सोशल मीडिया)Surya Pratap Shahi उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (फोटो-सोशल मीडिया)
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Oct 14, 2026,
  • Updated Oct 14, 2026, 6:47 AM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मी लगातार बढ़ रही है. इसमें नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. शाही ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है. उन्होंने कहा कि खुद को धरतीपुत्र और किसानपुत्र कहने वाली पिछली सरकारों ने किसानों के लिए अपेक्षित काम नहीं किया, जबकि योगी सरकार ने उनके मुकाबले तीन गुना से अधिक राशि खर्च की है.

किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ का फैसला

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि वर्ष मायावती की सरकार ने किसानों पर 10,207 करोड़ रुपए और अखिलेश यादव सरकार ने करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि योगी सरकार अब तक किसानों पर ₹69,163 करोड़ खर्च कर चुकी है.

किसानों को समय पर बीज की व्यवस्था

कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों को समय पर बीज, बिजली और पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. पिछले वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड 752 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ. उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के समय आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार से मिले 3,200 करोड़ रुपए में से केवल 800 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे. वहीं, योगी सरकार बनने के बाद बाकी राशि में से 1,200 करोड़ रुपए सात दिनों के भीतर किसानों के खातों में भेजे गए.

गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल किया 

शाही ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹400 प्रति क्विंटल किया गया. पिछली सरकार ने पांच वर्षों में करीब ₹62 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान किया था, जबकि योगी सरकार ने दस वर्षों में ₹3.25 लाख करोड़ का भुगतान किया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश की 105 चीनी मिलें 15 दिनों के भीतर भुगतान कर रही हैं.

किसानों को मिला फसल बीमा योजना का लाभ

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2017-18 से अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को ₹6,125 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी गई है. वर्ष 2025-26 में आपदा से प्रभावित 7.31 लाख किसानों को इस योजना के माध्यम से ₹812.76 करोड़ दिए गए. उन्होंने बताया कि इस वर्ष बीमा कराने वाले किसानों की संख्या पिछले वर्ष के लगभग 18 लाख से बढ़कर 23 से 24 लाख हो गई है.

गरीबी और बदहाली का सामना नहीं करना पड़ता?

मुख्यमंत्री ने इनके सर्वे और क्षतिपूर्ति वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. शाही ने कहा कि जालौन में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करीब ₹5 करोड़ किसानों को भेजे जा जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के लिए ऐसे प्रयास किए होते तो उन्हें गरीबी और बदहाली का सामना नहीं करना पड़ता. उधर, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बयान ने प्रदेश के राजनीतिक मैदान में हलचल तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें-

पराली पर केंद्र सख्त: शिवराज सिंह और भूपेंद्र यादव की राज्यों को चेतावनी, रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर करें काम

PM Kisan: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, जानिए क्या है ताजा अपडेट

MORE NEWS

Read more!