PHOTOS: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फसलों का भारी नुकसान, देखें तस्वीरें

फोटो गैलरी

PHOTOS: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फसलों का भारी नुकसान, देखें तस्वीरें

बेमौसम बारिश से फसल हुई खराब
  • 1/7

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों  की फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. राज्य के अकोला जिले में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने से प्याज गेहूं, आम के बौर, ग्रीष्मकालीन ज्वार और सब्जियों की फसल तबाह हो गई है. 

  • 2/7

तेज़ बारिश के कारण जिले के तेल्हारा तहसील में जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं इसके चलते यातायात बंद हो गया है. रास्ते किनारे बिजली के खंभे भी गिर जाने की वजह से कई जगह की बिजली कट गई है. कुल मिलाकर खेती-किसानी से लेकर आम जनजीवन तक सब अस्त व्यस्त है.
 

  • 3/7

अचानक हुई तेज बारिश के कारण किसानों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि बेमौसम बारिश अगले 48 घंटे तक रह सकती है. मौसम विभाग ने विदर्भ के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश और कई जगह पर ओले गिरने की संभावना जताई थी. जिसके बाद आज मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर धुआंधार बारिश हुई.

  • 4/7

तेज हवा साथ हुई इस बारिश ने फसलों के साथ-साथ बड़े पेड़ भी गिरा दिए. बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों की बिजली भी गुल हो चुकी है. बड़े पेड़ बीच रास्ते पर गिर जाने की वजह से कई जगह का यातायात ठप है. जिला प्रशासन की आपातकालीन टीम बंद रास्तों को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए कोशिश कर रही है. 

  • 5/7

मंडियों में किसान जो अपनी उपज बेचने के लिए आए थे वो खुले में रहने की वजह से पानी में भीग गई. जिससे उसे खराब होने का खतरा पैदा हो गया है. भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण की तैयार उपज पर भी मार पड़ी है.

  • 6/7

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई इलाकों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है. किसानों का कहना है कि अचानक हुई इस बारिश के कारण तैयार फसल बर्बाद हो गई है. हम किसानों को अब आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. राज्य में इन दिनों तापमान 35 डिग्री के ऊपर हो गया था, ऐसे में अब बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम ठंडा हो गया है.

  • 7/7

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बुलढाणा जिले में भी भारी नुकसान देखा गया है. किसानों का कहना है कि एक बार फिर से बेमौसम बारिश ने हमारी गेहूं, प्याज़, सब्जी समेत मुख्य मुख्य फसलों को नष्ट कर दिया है. जिले के संग्रामपुर, शेगांव, जलगांव जामोद, नांदुरा तालुका में गेहूं और चने की कटाई करके किसानों ने रखा था, लेकिन अचानक तेज़ हवा के साथ हुई बारिश ने सब बर्बाद कर दिया. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.  तूफानी बारिश शुरू होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है.