Photos: NDRI करनाल ने बकरी के दूध से बनाए चीज़ और खीर जैसे प्रोडक्‍ट, स्‍वाद-सेहत दोनों में लाजवाब

फोटो गैलरी

Photos: NDRI करनाल ने बकरी के दूध से बनाए चीज़ और खीर जैसे प्रोडक्‍ट, स्‍वाद-सेहत दोनों में लाजवाब

Goat milk benefits
  • 1/6

वैज्ञानिकों का कहना है कि बकरी का दूध पचाने में आसान होता है और इसमें इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व मौजूद होते हैं. इसके अलावा, महिलाओं के हार्मोन संतुलन में भी यह काफी मददगार पाया गया है. 

  • 2/6

इसी वजह से अब NDRI के वैज्ञानिक इस दूध से कई खास डेयरी प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं. संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. संगीता गांगुली ने जानकारी दी कि इस बार विश्व दूध दिवस पर संस्था ने गोट मिल्क कोटी चीज़, गोट मिल्क फेटा चीज़ और जोहा राइस मिल्क जैसे नए प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए.

  • 3/6

संस्थान के निदेशक डॉ. धीर ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल सेहतमंद प्रोडक्ट बनाना नहीं, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ाना है. बकरी से मिलने वाला दूध कम मात्रा में होता है (लगभग 4-5%), लेकिन इसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है. 
 

  • 4/6

वैज्ञानिकों का फोकस इस दूध से बने उत्पादों की क्वालिटी को बेहतर बनाना और इसके जरिए किसानों को एक नया बाजार देना है.
 

  • 5/6

डॉ. सरिता गांगुली ने बताया कि बकरी के दूध से बने उत्पाद महिलाओं के हार्मोन संतुलन में भी कारगर पाए गए हैं. 
 

  • 6/6

इसके अलावा, बकरी के दूध से एक खास खीर भी तैयार की जा रही है, जिसमें असम से लाए गए चावल का इस्तेमाल किया गया है.
 

Latest Photo