PHOTOS: जैविक तरीके से करें किचन गार्डनिंग, मिलेगा सेहत और बचत का डबल फायदा

फोटो गैलरी

PHOTOS: जैविक तरीके से करें किचन गार्डनिंग, मिलेगा सेहत और बचत का डबल फायदा

बढ़ती जरूरत के बीच किचन गार्डनिंग का महत्व
  • 1/7

आज के समय में बढ़ते केमिकल उपयोग और महंगी होती सब्जियों ने लोगों को अपने घर पर सब्जियां उगाने के लिए मजबूर कर दिया है. ऐसे में किचन गार्डनिंग अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक जरूरत बनती जा रही है. ज्यादातर लोग अपने घर में छोटा-सा गार्डन या खूबसूरत बालकनी में अपना किचन गार्डन बना रहे है और आर्गेनिक तरीके से घर पर ही साग-सब्जी उगाना पसंद कर रहे है. आइए जानते हैं क्या है ऑर्गेनिक गार्डनिंग और क्या है उसके फायदे.

  • 2/7

घर में उगाई गई सब्जियां पूरी तरह से ताजी और केमिकल-फ्री होती हैं. वहीं, बाजार में मिलने वाली सब्जियों में अक्सर कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. वहीं, किचन गार्डन की सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और उनका स्वाद भी ज्यादा बेहतर होता है. टमाटर, मिर्च, पालक, धनिया, मेथी, लौकी और करेला जैसी सब्जियां आसानी से घर पर उगाई जा सकती हैं. 

  • 3/7

जैविक किचन गार्डनिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसके बजाय गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट, नीम खली और रसोई के जैविक कचरे से बनी खाद का उपयोग किया जाता है. इससे मिट्टी की क्वालिटी बनी रहती है और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है.

  • 4/7

किचन गार्डनिंग का एक बड़ा फायदा यह भी है कि घर का गीला कचरा बेकार नहीं जाता है. इसके अलावा सब्जियों के छिलके, फलों के अवशेष और अन्य जैविक कचरे को कंपोस्ट बनाकर खाद में बदला जा सकता है. इससे कचरे की समस्या भी कम होती है और पौधों को प्राकृतिक पोषण भी मिलता है.

  • 5/7

विशेषज्ञों के अनुसार, सफल किचन गार्डन के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. पौधों को पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए, नियमित पानी देना जरूरी है और समय-समय पर जैविक खाद डालनी चाहिए. साथ ही, पौधों को कीटों से बचाने के लिए प्राकृतिक उपाय जैसे नीम का घोल या छाछ का उपयोग किया जा सकता है.

  • 6/7

किचन गार्डनिंग से घर का खर्च भी कम होता है. रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां जब घर पर ही उगने लगती हैं, तो बाजार पर निर्भरता कम हो जाती है. खासकर महंगाई के दौर में यह एक बड़ा सहारा साबित हो सकता है.

  • 7/7

जैविक किचन गार्डनिंग न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी एक सकारात्मक कदम है. इससे केमिकल का उपयोग कम होता है, मिट्टी की सेहत सुधरती है और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहता है.