PHOTOS: बस्ती के पिपरा गौतम गांव पहुंचा किसान कारवां, किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह

फोटो गैलरी

PHOTOS: बस्ती के पिपरा गौतम गांव पहुंचा किसान कारवां, किसानों में दिखा जबरदस्त उत्साह

  • 1/9

परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि और बागवानी, विशेष रूप से आम और केले की खेती के लिए पहचान रखने वाले बस्ती जनपद में ‘किसान तक’ के किसान कारवां का 46वां पड़ाव पहुंचा. जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत पिपरा गौतम गांव में किसान कारवां कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

  • 2/9

पहले चरण में पशुधन प्रसार अधिकारी पशुपालन के विजय कुमार ने ‘नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के बारे में भी किसानों को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इस योजना के तहत किसानों को अलग-अलग प्रकार के लाभ मिलते हैं. इसके अलावा, पशुपालन विभाग द्वारा संचालित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया.

  • 3/9

दूसरे चरण में केवीके बस्ती के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने किसानों को खेती के लिए सही बीज के चयन का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि अगर बीज का चयन सही होगा तो आमदनी बढ़ेगी. साथ ही उन्होंने किसानों को पशुपालन के अलावा बकरी पालन और मुर्गी पालन करने का भी सुझाव दिया.

  • 4/9

तीसरे चरण में केवीके के वैज्ञानिक डॉ. वी. वी. सिंह ने  पूसा नरेंद्र काला नमक वन धान बीज के बारे में किसानों को जानकारी दी. इस बीज की खेती के सही तरीके को लेकर किसानों को जागरूक किया. आगे उन्होंने कहा कि काला नमक की खेती करने वाले किसानों को मैं आश्वासन देता हूं कि जितना भी धान होगा, उसे अच्छी दर पर खरीदवाने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी.

  • 5/9

चौथे चरण में मैजिशियन अमित सिंह राणा ने अपनी कला के माध्यम से खेती से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की.उन्होंने किसानों को गोबर खाद के उपयोग और पशुपालन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया.

  • 6/9

पांचवें चरण में कृषि विभाग के बीटीएम सुमित श्रीवास्तव ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए क्यों आवश्यक है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी बेहद जरूरी होगी.

  • 7/9

छठवें चरण में कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के वैज्ञानिक डॉ. पी.के. मिश्रा ने युवाओं को खेती की ओर कदम बढ़ाने के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि हर किसान को अपने एक बेटे या बेटी को बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई जरूर करवानी चाहिए. साथ ही उन्होंने खेती के दृष्टिकोण से मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी. 

  • 8/9

सातवें चरण में जेके टायर के प्रतिनिधि सचिन सिंह ने कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले विभिन्न कृषि यंत्रों के टायरों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा टायर से संबंधित कई सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं. आगे उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर टायर पर कंपनी 7 वर्ष तक की मैन्युफैक्चरिंग गारंटी देती है. 

  • 9/9

अंतिम आठवें चरण में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें 10 विजेताओं को 500 रुपये और पांच विजेता  को 1000 रुपये दिए गए. किसान तक’ का यह कारवां किसानों को आधुनिक तकनीक, बाजार से जुड़ाव और आय बढ़ाने के उपायों से जोड़ने का एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है.

Latest Photo