PHOTOS: अमरूद पैदावार में अव्वल है यूपी, यहां देखें टॉप सात राज्यों की लिस्ट

फोटो गैलरी

PHOTOS: अमरूद पैदावार में अव्वल है यूपी, यहां देखें टॉप सात राज्यों की लिस्ट

red guava
  • 1/8

भारत में अमरूद बेहद लोकप्रिय फल है. इसे गरीबों का सेब भी कहा जाता है. इस फल को लोग बड़े चाव से खाते हैं. पर क्या आप जानते हैं. इस फल का पैदावार किस राज्य में सबसे अधिक होता है? यानी कहां से पूरे देश में पहुंचता है अमरूद. पढ़ें ये रिपोर्ट-

  • 2/8

भारत में सबसे अधिक अमरूद का पैदावार उत्तर प्रदेश में होता है. यानी अमरूद उत्पादन के मामले में ये अव्वल राज्य है. यहां के किसान हर साल बंपर अमरूद का उत्पादन करते हैं. देश की कुल अमरूद उत्पादन में 21.78 फीसदी की हिस्सेदारी है. यहां की मिट्टी और जलवायु इसके लिए बेहतर मानी जाती है.

  • 3/8

अमरूद एक व्यवसायी फसल है इसलिए मध्य प्रदेश के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं. इसी वजह से उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है. देश की कुल अमरूद उत्पादन में बंगाल की हिस्सेदारी 17.20 फीसदी है.
 

  • 4/8

अमरूद स्वादिष्ट फल होता है. स्वादिष्ट होने के साथ ही ये फल स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होता है.  वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर बिहार का है. यहां अमरूद का 9.62 फीसदी उत्पादन होता है.
 

  • 5/8

अमरूद का स्वाद खाने में स्वादिष्ट और मीठा होता है. इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. इसी को देखते हुए आंध्र प्रदेश अमरूद के उत्पादन में चौथे नंबर पर है. इस राज्य के किसान हर साल 7.42 फीसदी अमरूद का उत्पादन करते हैं.

  • 6/8

अमरूद जूस, जैम, जेली और बर्फी भी बनाई जाती है. वहीं इसकी खेती करके किसान अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं.  वहीं अमरूद उत्पादन में हरियाणा ने अपना स्थान पांचवा रखा है. यहां के किसान हर साल छह फीसदी अमरूद का उत्पादन करते है.
 

  • 7/8

पंजाब के किसान भी अच्छी मात्रा में हर साल अमरूद की खेती करते हैं. क्योंकि अमरूद की बागवानी किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद करता है. यहां हर साल अमरूद का 4.87 फीसदी उत्पादन किया जाता है.

  • 8/8

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार अमरूद के पैदावार में सातवें स्थान पर पश्चिम बंगाल है, जहां हर साल किसान 4.51 फीसदी अमरूद का उत्पादन करते हैं. वहीं ये सातो राज्य मिलकर 70 प्रतिशत अमरूद का उत्पादन करते हैं.