Cotton Farming: कपास उत्पादन में महाराष्ट्र है आगे, पांच राज्यों में होती है 80 फीसदी पैदावार

फोटो गैलरी

Cotton Farming: कपास उत्पादन में महाराष्ट्र है आगे, पांच राज्यों में होती है 80 फीसदी पैदावार

cotton farming
  • 1/6

कपास सबसे महत्वपूर्ण नकदी फसलों में से एक है. पर क्या आप जानते हैं कि कपास का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? यानी कहां से पूरे देश में सबसे अधिक आता है कपास. इसके लिए पढ़ें ये रिपोर्ट-

  • 2/6

भारत में सबसे अधिक कपास का उत्पादन महाराष्ट्र में होता है. यानी कपास उत्पादन के मामले में ये राज्य अव्वल है. यहां के किसान हर साल बंपर कपास की खेती करते हैं. देश की कुल कपास उत्पादन में महाराष्ट्र का 27.10 फीसदी की हिस्सेदारी है. यहां की मिट्टी और जलवायु कपास की खेती के लिए बेहतर मानी जाती है.

  • 3/6

कपास की खेती करने में अधिक परिश्रम की आवश्यकता होती है. इसका उपयोग कपड़े बनाने में किया जाता है. इसलिए गुजरात के किसान बड़े पैमाने पर इसकी खेती करते हैं. इसी वजह से उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर गुजरात है. देश के कुल कपास उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 20.55 फीसदी है.

  • 4/6

इसमें रूई से बीजों को साफ कर रूई का उपयोग कपड़े बनाने के लिए किया जाता है. वहीं इसके बीजों से तेल भी निकाला जाता है. वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर तेलंगाना का है. यहां कपास का 16.94 फीसदी उत्पादन होता है.

  • 5/6

तेल निकालने के बाद बीजों का जो हिस्सा बचता है, उसे पशुओं के खाने में इस्तेमाल किया जाता है. अब जान लीजिए कि राजस्थान कपास के उत्पादन में चौथे नंबर पर है. इस राज्य के किसान हर साल 9.06 फीसदी कपास का उत्पादन करते हैं.

  • 6/6

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के (2021-22) आंकड़ों के अनुसार कपास के पैदावार में पांचवें स्थान पर कर्नाटक है. यहां के किसान हर साल 6.56 फीसदी कपास का उत्पादन करते हैं. वहीं ये पांच राज्य मिलकर 80 फीसदी कपास का उत्पादन करते हैं.
 

Latest Photo