उत्तर भारत में आज से कम हो जाएगा हीट वेव का प्रकोप, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में आज से कम हो जाएगा हीट वेव का प्रकोप, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान पू्र्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी होने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में असम और मेघालय में भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है.

भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Jun 02, 2024,
  • Updated Jun 02, 2024, 7:16 AM IST

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी और तेज धूप में झुलस रहे लोगों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक राहत भरी खबर लेकर आया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हीट वेव की स्थिति में अगले दो दिनों में कमी आने की संभावना जताई गई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली,पंजाब,हरियाणा, झारखंड के कुछ जिलों और ओडिशा में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि दो जून के बाद  तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. क्योंकि मौसम विभाग ने इन राज्यों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. 
 
आईएमडी ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान पू्र्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी होने की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में असम और मेघालय में भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है. वहीं दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और इससे सटे हुए तमिलनाडु के जिलों में भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है. इसके अलावा पश्चिमी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है. अंडमान निकाबार द्वीप समूह में भी आईएमडी ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है. 

ये भी पढ़ेंः UP News: भीषण गर्मी और हीट वेव पर सीएम योगी का निर्देश, मवेशियों की हो मॉनिटरिंग, जनहानि पर 24 घंटे में मिले मुआवजा

आगे बढ़ रहा है मॉनसून

दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल में दस्तक देने के बाद अब ऊपर की तरफ बढ़ रहा है. आईएमडी में कहा है कि मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल है और अगले दो से तीन दिनों में कर्नाटक के रॉयलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों को कवर कर सकता है. इसके अलावा केरल के जो बचे हुए हिस्से हैं वहां भी दो से तीन दिनों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो स्काईमेट वेदर के अनुसार लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है. 

ये भी पढ़ेंः Paddy Farming: धान की खेती में कब कितना देना चाहिए पानी, कृषि वैज्ञानिकों का ये है जवाब

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.वहीं  पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई है. केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश दर्ज की गई है. 

 

MORE NEWS

Read more!