हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को, ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी.

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूदीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
क‍िसान तक
  • hisar,
  • Apr 08, 2023,
  • Updated Apr 08, 2023, 1:10 PM IST

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी और दीक्षांत समारोह में भाषण देंगी. राज्यपाल, हरियाणा और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अति विशिष्ट अतिथि होंगे और कृषि और किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि होंगे.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को, ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी. इसके अतिरिक्त इन विद्यार्थियों में से शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे.

विश्वविद्यालय में तैयारियां शुरू

कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में केवल उन्हीं पूर्व विद्यार्थियों को भाग लेने की अनुमति होगी जो 23 अप्रैल को पूर्वाभ्यास के लिए रिपोर्ट करेंगे. उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए विश्वविद्यालय में जोरों से तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसके लिए समितियां गठित की गई हैं जो दीक्षांत समारोह की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को देखेंगी.

विद्यार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड किया गया तय

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में डिग्रियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है. लडक़ों के लिए पूरी बाजू की सफेद शर्ट-सफेद पेंट, काले रंग की बेल्ट, सफेद रंग की जुराबें और काले रंग के चमड़े के जूते, जबकि लड़कियों के लिए आधी बाजू का सफेद ब्लाऊज, लाल बॉर्डर की सफेद रंग की साड़ी, सफेद रंग की जुराबे और काले रंग के चमड़े के जूते या सैंडल ड्रैस कोड के रूप में अनिवार्य होंगे.

उन्होंने बताया कि डिग्री लेने आने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी सहमति देनी होगी. 23 अप्रैल सुबह 10 बजे तक डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन-सहमति पत्र के साथ अपनी पहचान करवाकर दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल में भाग लेना होगा.

ये भी पढ़ें:- अब मक्के को लेकर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कौन है परेशान

MORE NEWS

Read more!