अयोध्या में विराजमान हुए भगवान राम, देखें Photos

खबरें

अयोध्या में विराजमान हुए भगवान राम, देखें Photos

  • 1/9

500 साल का इंतजार आज आखिरकार खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी अयोध्या में आज 22 जनवरी 2024 को 12.29 मिनट पर राम मंदिर का अभिषेक संपन्न हो गया है. समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय 121 आचार्यों के मार्गदर्शन में किया गया है. रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है.

  • 2/9

कार्यक्रम में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख भूमिका में रहे. इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

  • 3/9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अनुष्ठान का नेतृत्व किया. अनुष्ठान कार्यक्रम में उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ भी यजमान के रूप में बैठे.

  • 4/9

121 आचार्यों ने भाग लिया जिन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन किया. वाराणसी के गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और मार्गदर्शन करेंगे और काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य की भूमिका में दिखे.

  • 5/9

प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया 16 जनवरी से ही शुरू हुई थी. 16 जनवरी को जहां प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन कराया गया था.  17 जनवरी को मूर्ति का परिसर प्रवेश हुआ था.  18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास के साथ ही श्रीराम लला विग्रह को उनके स्थान पर विराजमान किया गया. 

  • 6/9

19 जनवरी को औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, 19 जनवरी को धान्याधिवास किया गया.  20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास किया गया.  21 जनवरी को मध्याधिवास और शय्याधिवास कराया गया.

  • 7/9

भगवान राम के  प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नतमस्तक होकर भगवान राम से आशीर्वाद लिया. आपको बता दें नरेंद्र मोदी पिछले 11 दिनों से उपवास पर थे. 

  • 8/9

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल,  राजकुमार हिरानी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, श्रीराम मंदिर परिसर पहुंचे.
 

  • 9/9

इस पूरे कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए और भक्तों को भक्ति भाव का एहसास दिलाते हुए यहां पहुंचे गायक और गायिका ने आरती गाई और इसे भगवान राम को समर्पित किया. 

Latest Photo