देश के कई प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में इस साल मार्च से ही एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू हो गई थी. वहीं कुछ राज्यों में खरीद अप्रैल में शुरू हुई. लेकिन अब ज्यादातर राज्यों में खरीद की प्रक्रिया समाप्त होने की ओर बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार में सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद की आखिरी तारीख 15 जून को है, जबकि राजस्थान में 30 जून तक किसानों से फसल खरीदी जाएगी. वहीं, गेहूं की कीमतों की बात करें तो किसानों को उत्तर प्रदेश में 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त खर्च के दिए जा रहे हैं. वहीं, राजस्थान में एमएसपी के अलावा 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिल रहा है. इसके अलावा बिहार में मात्र एमएसपी पर फसल खरीदी जा रही है. ऐसे में जानिए तीनों राज्यों की मंडियों में आज गेहूं का क्या भाव चल रहा है…
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
चरखारी | 147 एवरेज | 2450 | 2480 | 2450 |
घिरौर | दड़ा | 2390 | 2590 | 2490 |
लखीमपुर | दड़ा | 2250 | 2400 | 2360 |
पंचपेड़वा | दड़ा | 2425 | 2550 | 2500 |
मैनपुरी | दड़ा | 2440 | 2460 | 2451 |
शामली | दड़ा | 2450 | 2550 | 2500 |
रायबरेली | दड़ा | 2425 | 2455 | 2440 |
झिझांक | दड़ा | 2425 | 2430 | 2428 |
बहराइच | दड़ा | 2450 | 2600 | 2500 |
आनंदनगर | दड़ा | 2425 | 2450 | 2450 |
उत्तर प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में किसानों को एमएसपी के आसपास का भाव मिला. हालांकि कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमतें एमएसपी से नीचे दर्ज की गईं, लेकिन इनमें से जयादातर मंडियों में मॉडल कीमतें एमएसपी के पास दर्ज की गईं यानी किसानों को लगभग उचित दाम मिला.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
बस्सी | अन्य | 2415 | 2501 | 2458 |
कोटा | अन्य | 2375 | 2551 | 2500 |
लालसोट | अन्य | 2380 | 2474 | 2439 |
मालपुरा | अन्य | 2397 | 2408 | 2400 |
मंडावरी | NA | 2350 | 2437 | 2400 |
मनोहर थाना | 147 एवरेज | 2400 | 2470 | 2435 |
ओसियां मथानियां | लोकल | 2500 | 2600 | 2550 |
सूरतगढ़ | अन्य | 2561 | 2675 | 2592 |
विजयनगर | अन्य | 2410 | 2442 | 2430 |
राजस्थान की मंडियों में गेहूं की मॉडल कीमतें तो संतोषजनक रहीं, लेकिन न्यूनतम कीमतें एमएसपी से थोड़ी नीचे रहीं. वहीं, एक मंडी में अधिकतम कीमत 2675 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई.
वहीं, बिहार की भवानीपुर मंडी में 147 एवरेज किस्म का गेहूं 2600 से लेकर 2800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका, जबकि मुजफ्फरपुर में इसका भाव 2100 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 2560 रुपये प्रति क्विंटल रहा.