
मॉनसून वापस जाते हुए हुए भी देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश देकर जा रहा है. देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश देखी जा रही है. बिहार में बाढ़ जैसे हालात है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5-6 दिनों के दौरान भारी से भारी वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है. वहीं आईएमडी ने कहा है कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान कोई महत्वपूर्ण वर्षा गतिविधि होने की संभावना नहीं है. जबकि आज असम मेघालय मिजोरम त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.
इधर बिहार में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राज्य में पानी की कमी को पूरा कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस अवधि के दौरान 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी. पर पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बारिश ने इस कमी को दूर कर दिया है और बारिश की कमी का आंकड़ा 19 फीसदी रह गया है. जो सामान्य के बराबर माना जाता है. मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज उत्तर बिहार के कुछ जिलों पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गापलगंज, सारण और सिवान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ेः किसानों को बीज उपलब्ध कराएगी योगी सरकार, दूसरे राज्यों पर नहीं रहना होगा निर्भर
बिहार में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है. उत्तर बिहार में बाढ़ के कारण लगभग 50 से अधिक सड़कों को नुकसान पहुंचा है. सीतामढ़ी के बेलसंड में बागमती नदी और पश्चिमी चंपारण के बगहा में गंडक नदी का तटबंध टूट गया है. इसके कारण नेशनल हाइवे के ऊपर पानी बह रहा है. बाढ़ का पानी वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में भी भर गया है. इसके कारण जंगली जानवर बहकर रिहायशी इलाके में आ रहे हैं. लोगों के घरों में पानी घूस गया है. पानी भरने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली काट दी गई है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ेंः UP Weather Today: यूपी में झमाझम बारिश से गुलाबी ठंड की आहट, जानिए कैसा रहेगा आने वाला मौसम?
स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. तमिलनाडु, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं पूर्वोत्तर भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्व और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण भारतीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश हुई है.