आजकल देश में सबसे अधिक चर्चा मोटे अनाजों की है. मोटे अनाजों को लोग खूब चाव से खाने लगे हैं. ये एक पौष्टिक अनाज होता है, जिसकी खेती दुनिया के कई क्षेत्रों में की जाती है. खासकर अफ्रीका और एशिया में इसकी खेती प्रमुखता से होती है. मोटा अनाज पाचन में सहायता करता है और साथ ही शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है. इसे खाना हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है. मोटे अनाजों को पीसकर आटे से रोटी और डोसा बनाया जा सकता है.
पर क्या आप जानते हैं कि मिलेट्स कैपिटल ऑफ इंडिया किसे कहते हैं? यानी किस राज्य को मोटे अनाज की पैदावार की राजधानी कहा जाता है. आइए जानते हैं कौन सा राज्य है मिलेट्स कैपिटल ऑफ इंडिया कहते हैं.
अभी हाल ही में दिल्ली में हुए G20 समिट में विदेशी मेहमानों को मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए थे. इससे भारत के मोटे अनाजों की चर्चा पूरी दुनिया में हुई. इसी बीच एक सवाल ये उठा कि आखिर भारत में ऐसा कौन सा राज्य है जो प्रमुखता से मिलेट्स की खेती करता है और बेहतर क्वालिटी के मोटे अनाज उगाता है. इसमें कर्नाटक का नाम सामने आया. तो आप जान लीजिए कर्नाटक ही वह राज्य है जिसे भारत का मिलेट्स कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है.
मोटे अनाज यानी मिलेट्स को अब भारत में श्री अन्न के नाम से भी जाना जाता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया में जिस तेजी से जलवायु संकट का खतरा बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अनाजों की खेती पर बुरा असर देखा जाएगा. लेकिन इसमें मोटे अनाजों की खेती पर किसी तरह का प्रभाव नहीं देखा जाएगा क्योंकि मिलेट्स सूखे या कम पानी की स्थिति में भी पनप सकते हैं. ऐसे में अगला समय मिलेट्स का ही माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- Agri Quiz: किस फसल को वाइट गोल्ड ऑफ इंडिया कहा जाता है, क्या है इसकी खासियत और फायदे?
मोटे अनाजों में आठ अनाजों को जोड़ा गया है जिनमें बाजरा, ज्वार, रागी, कंगनी, कुटकी, कोदो, सावां और चेना शामिल हैं. ये अनाज इंसानी शरीर के लिए काफी गुणकारी हैं. वहीं लोग मोटे अनाज का सेवन अलग-अलग तरीके से करते हैं. कुछ लोग रोटी बनाकर, तो कुछ लोग इसके नूडल्स, बिस्कुट और डोसा के अलावा भी कई प्रकार से खाते हैं.
मोटे अनाज आवश्यक अमीनो एसिड और प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और खनिज, फाइबर से भरपूर होते हैं. चावल और गेहूं के आटे की तुलना में मोटे अनाज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है. खाने योग्य फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है
अब हमें वाट्सऐप चैनल पर भी फॉलो करें. इस लिंक पर करें क्लिक