त्योहारी सीजन में अमूल का झटका! घी 40 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

त्योहारी सीजन में अमूल का झटका! घी 40 रुपये और मक्खन 15 रुपये तक हुआ महंगा, जानें नई कीमतें

त्योहारी सीजन के बीच अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका देते हुए घी और मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 2 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. अमूल घी के 1 किलो कार्टन की कीमत 640 रुपये से बढ़कर 680 रुपये और 500 ग्राम पाउच की कीमत 325 रुपये से बढ़कर 345 रुपये हो गई है. वहीं, अमूल गाय के घी का 500 मिलीलीटर पाउच अब 370 रुपये और 1 लीटर पाउच 735 रुपये में मिलेगा.

Amul Price HikeAmul Price Hike
क‍िसान तक
  • अहमदाबाद,
  • Nov 04, 2026,
  • Updated Nov 04, 2026, 5:34 PM IST

अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिेए हैं. त्योहारों के बीच ग्राहकों के लिए यह बड़ा झटका है. नई अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) के अनुसार, अमूल घी के 1-किलो कार्टन की कीमत अब 640 रुपये से बढ़कर 680 रुपये हो गई है, जबकि शुद्ध घी का 500-ग्राम का पाउच 325 रुपये से महंगा होकर 345 रुपये का हो गया है.

अमूल गाय के घी के 500 मीली पाउच का दाम 350 से बढ़कर 370 रुपये और 1 लीटर पाउच का दाम 695 से 735 रुपये हुआ है. मक्खन की कीमतें भी बढ़ी हैं. 100-ग्राम पैक की कीमत अब 63 रुपये के बजाय 66 रुपये है और 500-ग्राम पैक की कीमत 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये हो गई है.

पूरे मामले पर अमूल की और से कहा गया है कि अमूल ने 2 अक्टूबर 2026 से अमूल टेबल बटर, अमूल घी और अमूल गाय के घी की MRP बढ़ा दी है. 36 लाख किसानों की मिल्कियत वाली कोऑपरेटिव संस्था होने के नाते, अमूल ने दूध उत्पादन की लागत बढ़ने की वजह से बटर और घी की कीमतों में बदलाव किया है. बदली हुई कीमतों वाला स्टॉक जल्द ही देश भर के बाजारों में उपलब्ध होगा.(बृजेश दोषी का इनपुट)

MORE NEWS

Read more!