UP News: सफल किसान और वैज्ञानिक अब गांवों में करेंगे फील्ड विजिट, रबी की फसल के लिए यह रही रणनीति

UP News: सफल किसान और वैज्ञानिक अब गांवों में करेंगे फील्ड विजिट, रबी की फसल के लिए यह रही रणनीति

रबी के महत्वपूर्ण फसलों के क्षेत्राच्छादन, उत्पादन व उत्पादकता में कई जनपदों में असमानता रही. फसलवार 2022-23 में नजर दौड़ाएं तो गेहूं की अधिकतम उत्पादकता शामली में हुई. यहां कुल 48.88 कुंतल हेक्टेयर उत्पादकता रही. 

UP: रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए योगी सरकार की रणनीति तैयार UP: रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए योगी सरकार की रणनीति तैयार
नवीन लाल सूरी
  • Lucknow,
  • Oct 08, 2023,
  • Updated Oct 08, 2023, 4:58 PM IST

UP News: योगी सरकार (Yogi Government) किसानों (Farmers) की हर जरूरत को पूरा करने को तत्पर है. सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में रबी अभियान 2023 में खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली है. सरकार ने खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के अंतर्गत 448.66 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जबकि 2022-23 में 427.83 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था. वहीं यह भी तय किया है कि अधिकतम उत्पादकता वाले जनपदों के प्रगतिशील किसानों के यहां अन्य जनपदों के किसानों, वैज्ञानिकों व अधिकारियों को फील्ड विजिट या प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए.    

रबी 2023 में खाद्यान्न व तिलहनी फसलों के अंतर्गत 134.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र आच्छादन व 448.66 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है. सरकार उत्पादकता-उत्पादन को बढ़ाने व उत्पादन लागत को कम करने पर कार्य कर रही है. 

ये भी पढे़ं- Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग की सोच रहे किसानों के लिए खुशखबरी, 16 अक्टूबर से यहां ले सकते हैं ट्रेनिंग, जानिए पूरा प्रोसेस

रबी की फसलों की बोआई समय से करने पर भी जोर है। रबी 2023 के लिए निर्धारित कुल खाद्यनान्न उत्पादन के 428.77 लाख मीट्रिक टन व तिलहन उत्पादन के 19.90 लाख मीट्रिक टन (खाद्यान्न व तिलहन के कुल उत्पादन 448.66 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य) का फसलवार विवरण भी तैयार किया है. इसके तहत गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य 397.80 लाख मीट्रिक टन है। जौ का 6.13 लाख मीट्रिक टन, चना का 9.71 लाख मीट्रिक टन, मटर का 8 लाख मीट्रिक टन व मसूर का 6.69 लाख मीट्रिक टन, राई सरसो का 19.50 लाख मीट्रिक टन उत्पादन लक्ष्य है. 

रबी के लिए सरकार ने बनाई रणनीति  

रबी 2023 के लिए सरकार ने कई पहलुओं पर रणनीति बनाई है. इसके तहत सरकार ने कृषि निवेशों की समय पर व्यवस्था करने, फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए कलस्टर अप्रोच,फसल प्रणाली केंद्रित हस्तक्षेप दलहन, तिलहन व न्यूट्रीसिरियल्स को केंद्र में रखते हुए, फसल सघनता में बढ़ोत्तरी, बीज प्रतिस्थापन दर व प्रजाति प्रतिस्थापन दर बढ़ाने और सिंचाई जल व पोषक तत्वों के उपयोग की क्षमता को बढ़ाने पर कार्य किया है.

शामली में हुई गेहूं की अधिकतम उत्पादकता

रबी के महत्वपूर्ण फसलों के क्षेत्राच्छादन, उत्पादन व उत्पादकता में कई जनपदों में असमानता रही. फसलवार 2022-23 में नजर दौड़ाएं तो गेहूं की अधिकतम उत्पादकता शामली में हुई. यहां कुल 48.88 कुंतल हेक्टेयर उत्पादकता रही. वहीं जौनपुर में चना की उत्पादकता सर्वाधिक 21.41 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही. मसूर में सुल्तानपुर (20.40 कुंतल प्रति हेक्टेयर), सरसो फिरोजाबाद व जौ की उत्पादकता मथुरा में सर्वाधिक रही.

ये भी पढ़ें- यूपी में ODOP और MSME की नई स्कीम लॉन्च, उधमियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, पढ़ें डिटेल खबर

सरसों 25.05 कुंतल प्रति हेक्टेयर व जौ की उत्पादकता 37.30 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही. सरकार ने तय किया कि इन तथ्यों के आधार पर अधिकतम उत्पादकता वाले जनपदों के प्रगतिशील किसानों के यहां अन्य जनपदों के किसानों, वैज्ञानिकों व अधिकारियों को फील्ड विजिट या प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए.

 

MORE NEWS

Read more!