आंध्र में खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान, मक्का और कपास समेत कई फसलें शामिल

आंध्र में खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान, मक्का और कपास समेत कई फसलें शामिल

आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने के फैसले का राज्य के कृषि मंत्री के. अच्चन्नायडू ने जोरदार स्वागत किया है.

खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरीखरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी
क‍िसान तक
  • Noida,
  • May 14, 2026,
  • Updated May 14, 2026, 1:31 PM IST

आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP बढ़ाने के फैसले का राज्य के कृषि मंत्री के. अच्चन्नायडू ने जोरदार स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिलेगा और खेती के प्रति उनका भरोसा और मजबूत होगा. कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2026-27 के मार्केटिंग सीजन के लिए खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने पर करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है. उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा करने और उन्हें उनकी मेहनत का सही दाम दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है.

MSP तय करने के पीछे क्या है उद्देश्य

कृषि मंत्री अच्चन्नायडू ने कहा कि जब किसानों को फसलों का उचित दाम मिलेगा, तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे ज्यादा उत्साह के साथ खेती कर पाएंगे. उन्होंने इसे किसानों के लिए सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता का बड़ा उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने MSP इस तरह तय किया है कि किसानों को खेती में आने वाली लागत से कम से कम 50 फीसदी ज्यादा फायदा मिल सके. इससे किसानों को यह भरोसा मिलता है कि उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की मेहनत को देखते हुए कई खरीफ फसलों के MSP में अच्छी बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसानों को ज्यादा कमाई हो सके और खेती उनके लिए फायदेमंद बने.  

किन फसलों पर कितनी बढ़ी MSP

कृषि मंत्री ने बताया कि सरकार ने सामान्य धान का MSP 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. वहीं, ग्रेड-A धान का MSP अब 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. उनका कहना है कि इससे धान की खेती करने वाले किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि दूसरी खरीफ फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी की गई है. अब ज्वार का MSP 4,073 रुपये, रागी का 5,205 रुपये, बाजरा का 2,900 रुपये और मक्का का 2,410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

इसके अलावा कुलथी का MSP 8,200 रुपये, तिल का 10,346 रुपये, सूरजमुखी का 8,343 रुपये, कपास का 8,667 रुपये और मूंगफली का 7,517 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. सरकार का मानना है कि MSP बढ़ने से किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी.

MSP बढ़ने से किसानों को मिलेगी राहत

के. अच्चन्नायडू ने कहा कि MSP बढ़ाने का यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब किसानों की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है. खाद, बीज और मजदूरी जैसी चीजों पर किसानों का खर्च पहले से ज्यादा हो गया है. ऐसे में MSP बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी. उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार किसानों के कल्याण को देश के विकास की सबसे बड़ी नींव मानती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा करना केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की प्राथमिकता रहेगी.

कृषि मंत्री अच्चन्नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार भी यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को MSP का पूरा फायदा मिले. इसके लिए खरीद केंद्रों, मार्केटिंग व्यवस्था और सरकारी सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो. उन्होंने आंध्र प्रदेश के किसानों की ओर से केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया और MSP बढ़ाने जैसे फैसलों को किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक कदम” बताया. (PTI)

MORE NEWS

Read more!