बिहार में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीज विकास योजना का पोर्टल शुरू, 22 अगस्त तक करें आवेदन

बिहार में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीज विकास योजना का पोर्टल शुरू, 22 अगस्त तक करें आवेदन

बिहार सरकार ने गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए बीज विकास योजना का पोर्टल शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत किसान 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर अनुदानित दरों पर प्रमाणित गन्ना बीज प्राप्त कर सकते हैं. सामान्य वर्ग के किसानों को 260 रुपये प्रति क्विंटल और एससी-एसटी किसानों को 310 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान मिलेगा. सरकार राज्य में गन्ना उत्पादन बढ़ाकर नई और पुरानी चीनी मिलों के लिए पर्याप्त कच्चा माल सुनिश्चित करना चाहती है.

mega campaign will run from today for sugarcane farmers in uttar pradesh officials will visit villages till 11 julyयूपी में गन्ना समितियों से जुड़ेंगी जनकल्याणकारी योजनाएंmega campaign will run from today for sugarcane farmers in uttar pradesh officials will visit villages till 11 julyयूपी में गन्ना समितियों से जुड़ेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं
अंक‍ित कुमार स‍िंह
  • Patna,
  • Jul 24, 2026,
  • Updated Jul 24, 2026, 12:25 PM IST

बिहार में गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार की ओर से अच्छी खबर आई है. गन्ना उद्योग विभाग की ओर से गन्ना खेती के विस्तार को लेकर बीज विकास योजना का पोर्टल शुरू कर दिया गया है. जो किसान गन्ना की खेती करना चाहते हैं और सरकारी अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं, वैसे किसान विभाग के पोर्टल पर 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राज्य के किसान मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत संचालित बीज विकास योजना का लाभ ले सकते हैं.

दरअसल, बिहार में बनी नई सरकार की ओर से राज्य में 25 नई चीनी मिलें और पुरानी चीनी मिलों को शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है. वहीं, सरकार इन तमाम चीनी मिलों के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध हो, इसको लेकर खेती के विस्तार पर फोकस कर रही है. इसी कड़ी में बीज विकास योजना के तहत राज्य में गन्ना की खेती के विस्तार को लेकर किसानों को अनुदानित दर पर सिंगल बड प्लांटलेट बीज उपलब्ध कराया जा रहा है.

क्वालिटी वाले बीज उपलब्ध कराने पर जोर

गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार ने कहा कि गन्ना की खेती से किसानों की आय किस तरह बेहतर हो, इसको लेकर सरकार द्वारा गन्ना की खेती के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. वहीं, खेती के दौरान किसानों को अच्छी किस्म का बीज उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार की ओर से बीज विकास योजना शुरू की गई है. इसके तहत किसानों को प्रमाणित और सत्यापित गन्ना बीज अनुदानित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उत्पादकता और क्वालिटी में वृद्धि होगी. आगे उन्होंने किसानों से अपील की कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ गन्ना किसान जरूर लें.

हर वर्ग के लिए अलग-अलग अनुदान की राशि तय

गन्ना उद्योग विभाग की ओर से राज्य में गन्ना खेती के विस्तार को लेकर बीज विकास योजना के जरिए विभिन्न वर्गों के लिए अनुदान की राशि अलग-अलग तय की गई है. योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को 260 रुपये प्रति क्विंटल और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को 310 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त आधार बीज उत्पादन के लिए अधिकतम 70 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

बीते साल की तुलना में लक्ष्य आधा

बिहार सरकार की ओर से अगर इस साल खरीफ में गन्ना की खेती के लक्ष्य की बात करें तो 0.136 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है, जिसके मुकाबले अभी तक 0.122 लाख हेक्टेयर में (89.47%) खेती हो चुकी है. वहीं, पिछले साल इस सीजन में सरकार की ओर से गन्ना की खेती का लक्ष्य 0.260 लाख हेक्टेयर रखा गया था और जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 0.179 लाख हेक्टेयर (69.14%) में खेती हो पाई थी. वहीं, बिहार में कुल कृषि भूमि लगभग 53.95 लाख हेक्टेयर है, जिसमें लगभग तीन लाख हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है.

MORE NEWS

Read more!