Animal Care: सर्दियों में खूब बढ़ेगा दूध उत्पादन, गाय-भैंस को रोजाना खि‍लाएं ये खुराक 

Animal Care: सर्दियों में खूब बढ़ेगा दूध उत्पादन, गाय-भैंस को रोजाना खि‍लाएं ये खुराक 

Animal Care एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सर्दियां शुरू होते ही हम पशुओं की खुराक में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लें तो सर्दियों के दौरन पशु न तो बीमार पड़ेंगे और न ही पशुओं का उत्पादन कम होगा. साथ ही खुराक मैनेजमेंट के साथ-साथ पशु की देखभाल में उसकी साफ-सफाई और मालिश को शामिल करने से कड़ाके की ठंड में भी पशु तनाव में नहीं आएंगे. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Sep 21, 2026,
  • Updated Sep 21, 2026, 9:42 PM IST

 

ऐसा माना जाता है कि गर्मियों में तमाम तरह की परेशानियों के चलते गाय-भैंस का दूध उत्पादन कम हो जाता है. लेकिन जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है तो पशुपालकों को एक उम्मीद जागती है कि अब तो गाय-भैंस भरपूर दूध देंगी. और जब सर्दियों में भी दूध कम होता है तो पशुपालक निराश हो जाते हैं. लेकिन, अगर पशुओं की रोजाना की खुराक से जुड़ी कुछ बातों पर अमल किया जाए तो सर्दियों में गाय-भैंस भरपूर दूध उत्पादन देंगी. क्योंकि कई बार ठंड के चलते पशु तनाव में आ जाते हैं और उनका दूध उत्पादन घट जाता है. 

एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो सर्दियों में पशुओं की खुराक ऐसी होनी चाहिए जो पशुओं का पेट भी भरे और ठंड से बचाव भी करे. इसलिए पशुओं की रोजाना की खुराक में हरे चारे से लेकर सूखा चारा, मिनरल्स और दाना शामिल करना चाहिए. क्योंकि मौसम में बदलाव के साथ ही गाय-भैंस और भेड़-बकरियों की खुराक और देखभाल ही सबसे ज्यादा प्रभावित होती है. अगर इन पर खास ध्यान दिया जाए तो सर्दियों में पशुओं का दूध उत्पादन कम नहीं होगा. 

ऐसी होनी चाहिए पशुओं की खुराक 

  • सर्दियों में पशुओं को अच्छा पौष्टिक और संतुलित आहार देना चाहिए. 
  • बरसीम खि‍लाना चाहिए जिसमें प्रोटीन और पानी की मात्रा ज्यादा होती है. 
  • बरसीम चारा दूध देने वाले और बढ़ते पशुओं के उत्पादन को बनाए रखता है. 
  • बरसीम खि‍लाने से प्रोडक्शन लागत कम हो जाती है. 
  • बरसीम के बाद कंसंट्रेट में प्रोटीन वाले इंग्रीडिएंट्स केक की मात्रा कम कर सकते हैं. 
  • सरसों, कपास बीज, मूंगफली की खल और सोयाबीन फ्लेक्स की लागत कम हो जाती है. 
  • हरे चारे की कमी हो तो पशुओं को हरे चारे संग भूसा मिलाकर खि‍ला सकते हैं. 
  • 25-30 किलो दलहनी चारे में 5-10 किलो गेहूं के भूसे को मिलाया जा सकता है. 
  • पशु के शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए 3 किलो कंसंट्रेट मिक्सचर खि‍ला सकते हैं. 
  • चारे की कमी नहीं है, तो गाय-भैंसों में 10 लीटर तक दूध प्रोडक्शन बनाए रख सकते हैं. 
  •  दूध बनाए रखने के लिए पशुओं को 40-50 किलो अच्छी क्वालिटी का हरा चारा काफी होगा. 
  • सर्दियों में नाइट्रेट टॉक्सिसिटी और पेट फूलने की घटनाओं से बचने के लिए, दलहनी चारे को या तो गैर-दलहनी चारे या गेहूं के भूसे के साथ मिलाना चाहिए.
  • सर्दियों में कंसंट्रेट फीड में दो फीसद  मिनरल मिक्सचर और एक फीसद नमक मिलाना चाहिए. 
  • सर्दियों में पशुओं को साफ, ताजा, गुनगुना पानी देना चाहिए. 

एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे करें देखभाल 

एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को रोजाना साफ कपड़े या ब्रश से साफ करना चाहिए. सर्दियों में जानवरों के बाल नहीं काटने चाहिए. सर्दियों में जानवरों को ठंडे पानी से नहलाने से बचना चाहिए. इन टिप्स को फॉलो करके और सर्दियों में जानवरों का सही मैनेजमेंट करके जानवरों की सेहत तंदरुस्त रखने और प्रोडक्शन को अच्छी पैदावार के साथ बनाए रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात 

Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम

MORE NEWS

Read more!