Green Fodder: बरसात में बरसीम-रिजका चारा पहुंचाता है नुकसान, ये है खि‍लाने का तरीका

Green Fodder: बरसात में बरसीम-रिजका चारा पहुंचाता है नुकसान, ये है खि‍लाने का तरीका

Green Fodder बरसात के दिनों में बकरे-बकरियों को हरा चारे में बरसीम और रिजका खि‍लाते वक्त बहुत अलर्ट रहने की जरूरत होती है. क्योंकि ये दो वो हरे चारे हैं जो खासतौर से बरसात के दौरान बकरियों के लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं. इसलिए इन्हें खि‍लाने के बाद बकरियों की निगरानी जरूरी है. 

कोई भी गोवंश सड़क पर बेसहारा न घूमे और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सकेकोई भी गोवंश सड़क पर बेसहारा न घूमे और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Aug 07, 2026,
  • Updated Aug 07, 2026, 3:08 PM IST

मौसम कोई भी हो, लेकिन सभी पशुओं को रोजाना की खुराक में हरा चारा चाहिए ही होता है. फोडर एक्सपर्ट की मानें तो पशुओं को हरा चारा खि‍लाने से बहुत सारे मिनरल्स, प्रोटीन और खास विटामिन की जरूरत पूरी हो जाती है. खासतौर पर बकरे-बकरियों को इस तरह के हरे चारे की बहुत जरूरत होती है. क्योंकि हरा चारा खिलाने से बकरी दूध ज्यादा देती है तो वहीं मीट के लिए पाले गए बकरे की ग्रोथ तेी से होती है. गोट एक्सपर्ट की मानें तो बरसात के दिनों में अगर खासतौर से चारे की फसल के बजाए बकरियों का पेड़ों के पत्ते खि‍लाए जाएं तो ज्यादा फायदेमंद रहता है. 

अच्छी बात ये है कि हरे चारे में कुछ पत्ते ऐसे भी होते हैं जो बकरे-बकरियों के लिए दवाई का काम करते हैं. जैसे जामुन, अमरुद, नीम और मोरिंग के पत्ते खि‍लाने से कई बीमारियों का इलाज भी हो जाता है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के साइंटिस्ट का कहना है कि पत्तों वाला हरा चारा बरसात के दिनों में बकरे-बकरियों को कई बड़ी बीमारियों से भी बचाता है. 

बरसीम-रिजका से होता है नुकसान

  • बरसात के मौसम में हरा चारा खूब होता है. 
  • गांव ही नहीं शहरों में भी आसपास खूब हरा चारा उग आता है. 
  • लेकिन ज्यादा खाने पर यही हरा चारा भेड़-बकरियों को नुकसान पहुंचाता है. 
  • बरसात में हरा चारा ज्यादा खा लेने से बकरी को डायरिया यानि दस्त हो जाते हैं.
  • दस्त होने के बाद बकरियों में पोषण की कमी होने लगती है. 
  • खासतौर पर रिजका-बरसीम खाने के बाद पेट में गैस बनने लगती है. 
  • यह गैस जल्दी ही पास नहीं होती है और बकरी को परेशानी होने लगती है. 
  • पेट की गैस से छुटकारा दिलाने के लिए कोई भी खाने वाला तेल 50 एमएल दे सकते हैं. 
  • इससे भी ठीक न हो तो खाने के 50 एमएल तेल में पांच एमएल तारपीन का तेल मिला दें.

ऐसे नुकसान पहुंचायगा हरा चारा

  • एक्सपर्ट के मुताबिक हरे चारे में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन ए होता है. 
  • सभी तरह के पशुओं समेत खासतौर पर बकरी को इसकी बहुत जरूरत होती है. 
  • हरे चारे में शामिल विटामिन ए की कमी बकरी समेत होने वाले बच्चे में दिखने लगती है. 
  • विटामिन ए की कमी से ग्रोथ रुक जाती है. सिर बड़ा हो जाएगा और आंखों की परेशानी बढ़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

सूअरों के जानलेवा बुखार का मिला पक्का समाधान, वैज्ञानिकों ने बनाई पहली स्वदेशी वैक्सीन!

योगी सरकार ने किसानों के लिए अनुपूरक बजट में खोला खजाना, खेती से लेकर डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

MORE NEWS

Read more!