UP Weather Today, 8 July: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

UP Weather Today, 8 July: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

UP Rain Alert: आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है. लेकिन इस साल 8 फीसदी से कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बारिश होगी. वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक अच्छी मॉनसूनी बारिश के आसार हैं.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है. इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 8 जुलाई यानी बुधवार को प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जिसमे गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, कांशीरामनगर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, झांसी और ललितपुर जिला शामिल है. वहीं, राजधानी लखनऊ, मथुरा, झांसी, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है.आइए जानते हैं यूपी के अलग-अलग जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम. 

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बना था, जो उत्तरी ओडिशा तट के पार करते हुए दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है. इसके असर से यूपी में मॉनसून ने जोर पकड़ लिया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है. 

इस साल कम होगी बारिश

आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है. लेकिन इस साल 8 फीसदी से कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बारिश होगी. वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक अच्छी मॉनसूनी बारिश के आसार हैं. वहीं, पूर्वी यूपी में अगले दो दिन बारिश की रफ्तार कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट

अब तक सबसे अधिक 70 मिमी बारिश सोनभद्र में हुई. इसके अलावा ललितपुर में 69 मिमी, प्रयागराज में 58 मिमी और मिर्जापुर में 50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं बरेली, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर, शामली, मेरठ और पीलीभीत समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, लगातार बारिश के असर से अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी.

मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

मौसम विभाग ने आम लोगों से खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और कमजोर छत वाले घरों से दूर रहने की सलाह दी है. इसलिए लोगों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-

पुणे में बारिश का कहर: घर पर गिरा पहाड़ का मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

यूपी के हर जिले में लगेगा बायोगैस प्लांट, IIT दिल्ली करेगी मदद, जानें क्या है योगी सरकार की तैयारी

POST A COMMENT