Weather News: कहीं 12.7 डिग्री तो कहीं 5... शुरू हुआ सर्दी का 'खेल', जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather News: कहीं 12.7 डिग्री तो कहीं 5... शुरू हुआ सर्दी का 'खेल', जानें कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. इस सर्दी में यह पहली बार था जब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तापमान साल के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री कम था और एक दिन पहले दर्ज किए गए 18.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम था.

Advertisement
Weather News: कहीं 12.7 डिग्री तो कहीं 5... शुरू हुआ सर्दी का 'खेल', जानें कैसा रहेगा मौसम कश्‍मीर घाटी में भी हुई है ताजा बर्फबारी

उत्तर भारत में आखिरकार सर्दियां पूरी तरह से आ गईं. गुरुवार को रिकॉर्ड हुआ तापमान इसका प्रमाण है. राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जहां सबसे ठंडी रात दर्ज की गई तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ. वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिरने लगा है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में पारा तेजी से गिरेगा क्‍योंकि एक नया वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस आ चुका है. इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी जिससे मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा होगा. 

पहली बार इतना गिरा पारा 

राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. इस सर्दी में यह पहली बार था जब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तापमान साल के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री कम था और एक दिन पहले दर्ज किए गए 18.4 डिग्री सेल्सियस से काफी कम था. IMD के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था. इस बीच, पालम निगरानी केंद्र ने अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 5.9 डिग्री कम था. 

क्‍यों बढ़ी अचानक इतनी ठंड 

अधिकारियों ने पश्चिमी हिमालय में हुई ताजा बर्फबारी के बाद दिल्ली में चल रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ रात के आसमान के कारण अचानक आई ठंडक को इसका कारण बताया, जिससे विकिरणीय शीतलन बढ़ा. निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, 'पहाड़ों में ताजा बर्फबारी के बाद अब ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसका असर न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है.' इस साल का इससे पहले का न्यूनतम तापमान 26 अक्टूबर को 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान आमतौर पर नवंबर के अंत तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है.

आज भी रहेगा यही हाल 

शहर में पिछले साल 29 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 23 अक्टूबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 29 अक्टूबर को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल सर्दी की शुरुआत में थोड़ी देरी का संकेत देता है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस और 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. 

हिमाचल, उत्तराखंड भी कांपे 

इसी तरह से हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों और आदिवासी इलाकों में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार रात तक कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई. केलांग में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुकुमसेरी में शून्य से 2.1 डिग्री नीचे और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञ संदीप शर्मा ने बताया कि लाहौल और स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में बर्फबारी हुई. 

उत्तराखंड में भी बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है. पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और शीत लहर चल रही है. मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय उथला कोहरा छा रहा है और ठंड में इजाफा हुआ. मौसम विज्ञान केंद्रों के अनुसार मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने में संभावना है. जबकि 7 से 12 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा. 

पंजाब, हरियाणा का भी वही हाल 

पंजाब और हरियाणा में भी तापमान तेजी से गिरने लगा है. गुरुवार को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में -2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, यह राज्य में सामान्य से -3.3 डिग्री सेल्सिया कम है. राज्य में सबसे ज्‍यादा अधिकतम तापमान28.3 डिग्री सेल्सियस चंडीगढ़ में दर्ज किया गया. इसी तरह से पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में -0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई. राज्य में सबसे ज्‍यादा अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस समाराला में दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ें- 

POST A COMMENT