Weather News: आज पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जगहों पर बर्फबारी और बारिश के आसार, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather News: आज पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जगहों पर बर्फबारी और बारिश के आसार, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

13 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मौसम बदलने के संकेत हैं. हिमाचल और मेघालय में घना कोहरा, जबकि 17 फरवरी को उत्तर भारत में गरज-चमक की संभावना बन रही है.

Advertisement
Weather News: आज पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, इन जगहों पर बर्फबारी और बारिश के आसार, पढ़ें वेदर रिपोर्टआज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रि‍य होने की बात कही है. पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है. इससे हिमाचल प्रदेश और मेघालय में घना कोहरा बना रह सकता है. वहीं दूसरे विक्षोभ के कारण 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम देखा जा सकता है. साथ ही मछुआरों को 17 फरवरी तक बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

3 दिन तक तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं

आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा है कि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व भारत और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. वहीं, कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और आने वाले दिनों में हल्की बढ़ोतरी दिख सकती है. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे और पश्चिमी हिमालय, राजस्थान, गुजरात सहित कुछ क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. सुबह हल्की धुंध और दिन में 26-28 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

विभ‍िन्‍न राज्‍यों में ऐसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा कि 13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है. अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 17 फरवरी को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 14 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है.

खेती-किसानी के लिए सलाह

मौसम विभाग की बारिश और बर्फबारी वाले इलाकों में किसानों को सलाह है कि वे कटाई और परिवहन के काम फिलहाल टाल दें. कोहरे वाले क्षेत्रों में फसलों पर नमी बढ़ने से रोग का खतरा रहता है, इसलिए निगरानी रखें. तटीय और उमस भरे इलाकों में पशुओं को छांव और पर्याप्त पानी दें.

POST A COMMENT