देश के कई राज्‍यों में शीतलहर का प्रकोप जारी, बिहार-झारखंड भी चपेट में आए, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

देश के कई राज्‍यों में शीतलहर का प्रकोप जारी, बिहार-झारखंड भी चपेट में आए, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

देश में बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई राज्‍य इसकी चपेट में हैं. हालांकि, अब हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में शीतलहर नहीं चल रही है. लेकिन, बिहार, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्‍सें में शीतलहर की शुरूआत हो गई है. आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की जानाकरी दी है.

Advertisement
देश के कई राज्‍यों में शीतलहर का प्रकोप जारी, बिहार-झारखंड भी चपेट में आए, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेटशीतलहर का प्रकोप जारी

देश में बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई राज्‍य इसकी चपेट में हैं, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. आईएमडी ने आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की जानाकरी दी है. मन्नार की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इस सिस्‍टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण तमिलनाडु की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. जिसके चलते यहां कई राज्‍यों में अलग-अलग इलाकों में बारिश की आशंका है.

दिल्‍ली में कड़ाके की ठंड

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में भी शीतलहर का कहर जारी है. बीते दिन यहां सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार को दिल्‍ली में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, आज और कल भी न्‍यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. वहीं, अध‍िकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. वहीं, दिल्‍ली में प्रदूषण की स्थित‍ि बनी हुई है. यहां कई दिनों से एक्‍यूआई 200 के पार दर्ज किया जा रहा है.

इन राज्‍यों में जारी रहेगी शीतलहर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान लगाया है कि अभी कुछ दिन और पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा. वहीं, मध्‍य प्रदेश में आज और कल के लिए कोल्‍ड डे की वॉर्निंग है.

वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में 13 तारीख तक, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हफ्ते के कई दिनों तक देर रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबि‍क, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल 16 और 18 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं केरल में 17 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश जैसे हालात बन सकते हैं. इसके लिए मौसम विभाग ने अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं. 

इसके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आज भारी बारिश की स्थित‍ि बन रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 17 और 18 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12 और 17 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

POST A COMMENT