उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में विदेश से पढ़कर लौटे युवक दुष्यंत भाटी HF गायों के डेयरी फार्म (Dairy Farming) का संचालन कर रहे हैं. इस फार्म का नाम है धनश्री फार्म (Dhanshri Dairy Farm) पर इसकी विशेषता यह भी है कि यहां विदेशी तकनीक की तर्ज पर गायों का रखरखाव और दुग्ध का उत्पादन कर उसे ग्राहकों तक कांच की बोतलों में भरकर पहुंचाया जाता है, जिसमें साफ-सफाई का बेहद ख्याल रखा जाता है. इस रिपोर्ट में दुष्यंत भाटी (Dushyant Bhati) ने अपने इस सफर की कहानी के कुछ अनुभव किसान तक से साझा किए, आप भी देखिए ये रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today