राजस्थान के बाड़मेर जिले का एक छोटा सा गांव तारातरा, वहां के युवा किसान विक्रम सिंह तारातरा और उनकी जेट्टा फार्म्स कंपनी इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, इनके 25 एकड़ खेत में इन दिनों जो हो रहा है. वह वैश्विक स्तर पर रेतीले बाड़मेर और इनके गांव को नई पहचान देने जा रहा है. दरअसल, विक्रम सिंह के खेत में दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनियों में शुमार मैककेन फूड्स कनाडा के लिए आलू उगाए जा रहे हैं. बड़ी बात ये है कि भारत में मैककेन राजस्थान में किसी भी जगह से आलू नहीं ले रही है, सिवाय जेट्टा फार्म्स के. देखिए ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today