Terrace Gardening का चलन इन दिनों जोरों पर है. कुछ लोग शौक में और कुछ लोग अपनी जरूरत के हिसाब से छत पर बागवनी करने लगे हैं. इसमें फूलों से लेकर सब्जियों तक के पौधे लगाए जा रहे हैं. इस कड़ी में कई लोग टेरेस गार्डनिंग करके मिसाल भी कायम कर रहे हैं. रांची की मेघा अग्रवाल भी ऐसी ही एक मिसाल हैं. वह इन दिनों कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं. मेघा को अपनी मां से बागवानी करने की प्रेरणा मिली और उन्होंने अपने घर की छत पर बागवानी शुरू कर दी. उनके टैरेस गार्डन में कई प्रकार के पौधे हैं. इनमें फूल, फल और सब्जियां भी शामिल हैं. इस वीडियो में मेघा अग्रवाल ने टेरेस गार्डनिंग के अपने अनुभव शेयर किए हैं. देखिए ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today