Advertisement
यहां बैल बना रहे हैं बिजली, नौकरी छोड़कर इस पुलिस ऑफिसर ने किया है ये कमाल, देखें वीडियो

यहां बैल बना रहे हैं बिजली, नौकरी छोड़कर इस पुलिस ऑफिसर ने किया है ये कमाल, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के जांबाज पुलिस ऑफिसर (UP Police) डिप्टी एसपी रह चुके शैलेंद्र सिंह (Shailender Singh) बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ कार्रवाई करके खूब चर्चित हुए. राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें 2004 में नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा. चंदौली के रहने वाले शैलेंद्र सिंह नौकरी छोड़ने के बाद एक दशक से ज्यादा समय तक मुसीबतों से घिरे रहे. वही अब लखनऊ (Lucknow) के नई जेल के पीछे फार्म हाउस में शुद्ध देसी गायों का संरक्षण कर रहे हैं. उन्होंने यहां बैलों से बिजली बनाने का काम भी शुरू किया है, जो काफी चर्चित हो रहा है. इस वीडियो में देखिए बैलों से बिजली बनाने वाले उनके स्टार्टअप नंदी रथ (Nandi Rath) की पूरी कहानी