प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट सौंपे. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए बहनों की आर्थिक मजबूती जरूरी है. पीएम ने कार्यक्रम में शामिल लखपति दीदियों से बातचीत भी की. इसके अलावा उन्होंने 2,500 करोड़ रुपये का एक रिवॉल्विंग फंड जारी किया और 5,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन वितरित किया. सुनिए पीएम मोदी ने लखपति दीदी के बारे में क्या कहा.
pm modi gives certificate to lakhpati didi and loan disbursal in lakhpati didi scheme
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today