अगर आप मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. किसान राजीव रंजन ने बताया कि कैसे उन्होने ठेकेदारी की नौकरी छोड़ मुर्गी व्यावसाय करना शुरू किया. किसान राजीव रंजन राय आज से चार साल पहले ठेकेदारी से अच्छा ख़ासा पैसा कमा रहे थे, लेकिन स्थाई बिजनेस के लिए वह लेयर फार्मिंग का बिजनेस कर रहे है. यह कहते है कि एक स्लॉट से करीब 12 लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है, लेकिन वह कहते है कि अंडों का भी समर्थन मूल्य होना चाहिये.इससे लागत के अनुसार पैसा मिल पाएगा. अंडा उत्पादन के साथ ये दाना का भी बिज़नेस करते हैं. जिससे इनको अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today