देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में अधिक गिरावट होने का पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में फसलों को पाले से नुकसान होने की आशंका है.असल में पाला रबी सीजन की सरसों, मटर, चना, और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाता है. फसलों में तब पाला पड़ता है, जब सर्दी के मौसम में दोपहर के पहले ठंडी हवा चल रही हो और हवा का तापमान बिल्कुल कम होने लग जाए और दोपहर के बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए तब फसलों में पाला पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में फसलों को पाला से बचाना जरूरी होती है. आइये जानते हैं कि पाले की पहचान क्या है और कैसे पाले से फसलों को बचाया जा सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today