Advertisement
Video: हल्दी की खेती से किसान दंपति को हो रहा मुनाफा, विदेशोें में भी बढ़ी मांग

Video: हल्दी की खेती से किसान दंपति को हो रहा मुनाफा, विदेशोें में भी बढ़ी मांग

 

सामान्य हल्दी की कीमत अध‍िकतम 80 रुपये प्रत‍ि क‍िलो तक म‍िलती है, लेक‍िन हल्दी पाउडर 250 रुपये में ब‍िकता है. प्रोसेस‍िंग का खर्च छोड़ द‍िया जाए तो करीब तीन गुना का फायदा है. अहमदनगर के एक क‍िसान दंपत्त‍ि अनीता और संजय घोगरे ने खेती से आय बढ़ाने के ल‍िए परेशान क‍िसानों को द‍िखाया नया रास्ता.संजय और अनीता ऑर्गेन‍िक हल्दी की खेती करते हैं. वो स‍िर्फ कच्ची और सूखी हल्दी नहीं बेचते बल्क‍ि उससे आगे बढ़कर उन्होंने हल्दी पीसकर उसे प्रोडक्ट में बदला और ब्रांड बनाया. राज्य के ज‍िन किसानों ने इस मंत्र को समझ ल‍िया है वो अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.