पिछले दिनों यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था, जिसमें एक कपल ऐसा भी आया, जिसके स्टार्टअप की खूब सराहना हुई. इन्होंने राजबाला दिव्यांग सेवा समिति के नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया. जिसमें वो गाय के गोबर से प्रोडक्ट्स बना रहे हैं. इसके जरिए वो दिव्यांग बच्चों को रोजगार भी दे रहे हैं. चार्टर्ड अकाउंटेंट सीमा नागर को पैसे से भले ही पहचान ना मिली. लेकिन, गाय के गोबर से बने हुए सामान के कारण 1 साल के भीतर ही एक अलग पहचान मिली. इसी वजह से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उन्हें खास रूप से बुलाया गया. पशुपालन विभाग ने भी उनके काम को खूब सराहा. सीमा नागर राजबाला दिव्यांग सेवा समिति नाम के एनजीओ के माध्यम से इस काम का संचालन कर रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today