बिहार के नालंदा में संजय कुमार और उनकी पत्नी मिलकर ओएस्टर मशरूम की खेती कर रहे हैं. मशरूम की खेती ने इस दंपत्ति की किस्मत बदल दी. किसान तक से बातचीत में इस कपल ने बताया कि मशरूम की खेती ने उन्हें आर्थिक और सामाजिक तौर पर काफी मजबूत किया है. इसके ही बदौलत वो मकान से लेकर बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा निकाल लेते हैं. जो पहले संभव नहीं था. बता दें कि बिहार में बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती होती है. इस कपल ने खेती शुरू करने से पहले ट्रेनिंग ली थी और वक्त ऐसा बदला कि आज से लोगों को ट्रेनिंग दे रहे है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today