Advertisement
14 साल का ये प्रिंस है किसान, उगाता है कई तरह की सब्जियां, देखें वीडियो

14 साल का ये प्रिंस है किसान, उगाता है कई तरह की सब्जियां, देखें वीडियो

 

आज के इस समय में कई ऐसे युवा हैं, जो कृषि से नाता नहीं रखना चाहते हैं. मगर पटना जिले के बख्तियारपुर राइच के रहने वाले 14 साल के प्रिंस कुमार सिंह की कहानी अलग है. इस छोटी सी उम्र में जहां हर युवा का अपना अलग-अलग सपना होता है. वहीं प्रिंस इस उम्र में खेती से नाता जोड़कर किसान बनना चाहते हैं. वे खेती में ही अपना बेहतर भविष्य देख रहें हैं. अपने पिता की निगरानी में खेती से जुड़ी बारीकियों को सीख रहे हैं. इस छोटी से उम्र में प्रिंस खेत की जुताई, फसल में दवा का छिड़काव या कृषि से जुड़े अन्य सभी काम खुद करते हैं. सूर्य की किरण निकलने से लेकर सूर्यास्त तक पूरा समय खेतों में ही गुजारते हैं.