Advertisement
चंदन की खेती करने के लिए अविनाश ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, देखें वीडियो

चंदन की खेती करने के लिए अविनाश ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, देखें वीडियो

चंदन की खेती कमाई का एक बेहतर जरिया हो सकता है. गोरखपुर के रहनेवाले चंदन किसान अविनाश ने इसे साबित करके दिखाया है. पुलिस की नौकरी करने वाले अविनाश ने नौकरी छोड़कर सफेद चंदन की खेती की शुरुआत की. मात्र पांच पौधों से खेती की शुरुआत करने वाले अविनाश आज 10 राज्यों में 50 एकड़ में करते है खेती. क्योंकि चंदन की खेती में कम लागत और मुनाफा ज्यादा है. बस किसानों को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पादरी बाजार के रहने वाले अविनाश कुमार यादव ने सबसे पहले गोरखपुर में सफेद चंदन की खेती की नींव रखी है. यहां से शुरुआत करने के बाद अब वो पूर्वांचल के आस पास से होते हुए 10 राज्यों तक सफेद चंदन की खेती कर रहे हैं