पीएम किसान सम्मान निधि योजनापीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे. यह राशि असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी. सरकार के अनुसार इस किस्त के तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 2,000-2,000 सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. इसके लिए केंद्र सरकार लगभग 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों तक पहुंचाएगी. वहीं, यह किस्त शाम 5 बजे जारी की जाएगी.
इस योजना के तहत 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान की राशि पहुंचेगी. सरकार का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती में उनकी भागीदारी बढ़ी है.
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और किसानों तक पूरी राशि सीधे पहुंचती है. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है, ताकि वे खेती से जुड़े खर्च जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटा सकें. ऐसे में खरीफ सीजन शुरू होने से पहले सरकार किसानों के खाते में ये पैसा आज DBT के जरिए सीधे खाते में भेजेगी.
1. आधार कार्ड का उपयोग करें: इस प्रोसेस में अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके अपने किसान स्टेटस की जांच कर सकते हैं.
2. मोबाइल नंबर का उपयोग करें: यदि आपने अपना मोबाइल नंबर पीएम किसान के साथ रजिस्टर किया है, तो आप उसका उपयोग करके भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
पीएम किसान से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप आधिकारिक ईमेल आईडी pm kisan -ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां आपको अपनी समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा.
13 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों से संवाद भी कर सकते हैं और कृषि से जुड़ी योजनाओं पर भी बात कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी हुई थी. वहीं, अब तक इस योजना के माध्यम से 21 जारी किस्तों के माध्यम से कुल मिलाकर 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारतीय किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली स्कीम है. इस योजना को चलाने का मकसद हर जरूरतमंद और गरीब किसान को आर्थिक लाभ पहुंचाना है, ताकि उसे खेती-किसानी में कोई परेशानी न आए. इसके लिए पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today