गेहूं खरीदी रजिस्ट्रेश से जुड़ी जरूरी जानकारीमध्य प्रदेश में गेहूं खरीद का रजिस्ट्रेशन जारी है. जो किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसका रजिस्ट्रेशन e-Uparjan पोर्टल पर होगा. इसके लिए सरकार ने e-Uparjan योजना शुरू की है जिसे राज्य के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है.
मध्य प्रदेश सरकार के कृषि विभाग ने कहा है कि e-Uparjan Application के द्वारा पूरे राज्य को कवर करने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के अनाज (गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर, सरसों आदि) की मॉनिटरिंग की जाती है. इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से मध्य प्रदेश के जो किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज बेचना चाहते हैं, वे किसान MP-euparjan Application के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
E-Uparjan की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 चरण आते हैं जिसमें किसान रजिस्ट्रेशन, किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग, अनाज खरीदी, परिवहन, संग्रहण और भुगतान करने जैसी आदि प्रक्रिया शामिल है.
मध्य प्रदेश सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 से पहले किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है, जिसमें गेहूं की खरीद कीमत 2,600 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले के बांदा में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान यह घोषणा की.
केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए गेहूं का मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. राज्य सरकार 15 रुपये प्रति क्विंटल का एक्स्ट्रा बोनस देगी, जिससे कुल खरीद कीमत 2,600 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी.
पिछले मार्केटिंग सीजन में, राज्य ने 2,425 रुपये के MSP पर 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया था, जिससे किसानों को काफी मदद मिली थी. हालांकि इस बार बोनस की रकम कम है, लेकिन सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि कुल खरीद कीमत स्थिर रहेगी और खरीद का काम आसानी से चलेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today