scorecardresearch
नरेंद्र सिंह तोमर की जगह नए कृषि मंत्री का ऐलान, अर्जुन मुंडा केंद्र सरकार में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नरेंद्र सिंह तोमर की जगह नए कृषि मंत्री का ऐलान, अर्जुन मुंडा केंद्र सरकार में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नरेंद्र तोमर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और मुंडा को उनके मौजूदा विभाग के अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा. मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

advertisement
arjun munda arjun munda

अर्जुन मुंडा देश के नए केंद्रीय मंत्री होंगे. अर्जुन मुंडा झारखंड से हैं और भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं. अभी हाल के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर को उतारा गया था जिसमें वे दिमनी से विजयी हुए हैं. इसके बाद तोमर को मध्य प्रदेश की राजनीति में उतारने का फैसला हुआ. एक दिन पहले उन्होंने संसद से इस्तीफा दिया. इसके बाद गुरुवार रात को नए कृषि मंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा के नाम का फैसला हुआ. अगले साल विधानसभा चुनाव है, इसे देखते हुए मुंडा के नाम को प्रमुखता से देखा जा रहा है.

तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके खूंटी लोकसभा से सांसद चुने गए अर्जुन मुंडा को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फ‍िलहाल जनजातीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. लेकिन अब उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया है. नरेंद्र तोमर के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे. मध्य प्रदेश की दिमनी विधानसभा सीट पर 79,137 वोट पाकर जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र तोमर ने इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें: बासमती चावल का एमईपी 1200 डॉलर प्रत‍ि टन करने के बावजूद बढ़ा एक्सपोर्ट, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. इसके बाद कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा. अर्जुन मुंडा को नरेंद्र सिंह तोमर और राजीव चंद्रशेखर को गजेन्द्र सिंह शेखावत की मिनिस्ट्री का अतिरिक्त प्रभार मिला है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा और कई राज्यों में पराली जलने के मामले घटे, पर पंजाब में हालात ठीक नहीं, सरकार ने दी जानकारी

इसके अलावा राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा. राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा. राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और मई 2019 में उन्हें जनजातीय मामलों का केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया.

CM रह चुके हैं मुंडा

अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और बीजेपी के वफादार नेताओं में गिने जाते हैं. उनके रोल को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें झारखंड से केंद्र में बुलाया और अलग-अलग मंत्रालयों में जगह दी. अब उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री का अहम रोल दिया गया है. इसके पीछे झारखंड की राजनीति को भी ध्यान में रखा गया है क्योंकि अगले साल वहां विधानसभा चुनाव है. इसे देखते हुए भारत सरकार ने उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई है.