अबूझमाड़ का नाम आपने सुना होगा. वही अबूझमाड़ जो छत्तीसगढ़ में नक्सल (Naxal) प्रभावित इलाके के लिए जाना जाता है. यहां सामान्य जिंदगी के बारे में सोचना ख्वाब देखने जैसा है. यहां रह रहे आदिवासी सामान्य जिंदगी नहीं जी पाते. ये पूरा इलाका नक्सल प्रभावित हिंसा की चपेट में है. यहां रहने वाले हर व्यक्ति को नक्सली हिंसा का डर हर मिनट सताता है. ऐसे में नारायणपुर के उन लोगों की पीड़ा जरूर जाननी चाहिए जो राशन के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलते हैं. यहां किसी तरह की गाड़ी या परिवहन की सुविधा नहीं है. देखिए हमारी ये स्पेशल रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today