छत्तीसगढ़ मेंकिसानों को मोबाइल आधारित उर्वरक टोकन प्रणाली की जानकारी दी जा रही है. कृषक मित्र गांव-गांव तक जागरूकता पहुंचाकर किसानों को खाद खरीदने की प्रक्रिया समझने और डिजिटल कृषि सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेंगे.
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. इस फैसले से प्रदेश के 31,022 किसानों को 51.09 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. भोरमदेव शक्कर कारखाने के 14,961 किसानों को करीब 24.55 करोड़ रुपये की बोनस राशि मिलेगी
नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत मुंगेली की गोदावरी साहू किसानों के खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं। ड्रोन से एक दिन में 20-25 एकड़ तक छिड़काव हो रहा है, जिससे किसानों का समय और लागत बच रही है.
अंबिकापुर की नीधि वर्मा का बिजली बिल 5000 से हुआ जीरो. पीएम सूर्य घर योजना से मिली 1.08 लाख की सब्सिडी, अब छत से बन रही बिजली. स्मार्ट मीटर से खपत पर नजर.छत्तीसगढ़ में हर घर बन रहा ऊर्जा आत्मनिर्भर.
छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती को बढ़ावा देने के लिए 1300 हेक्टेयर क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य रखा गया है. मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना के तहत 6.20 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है.अब तक किसानों को 1.38 करोड़ रुपये का अनुदान भुगतान किया जा चुका है.
सीएम विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर राजनांदगांव में गेल के प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट पर चर्चा की. सीएम ने कहा कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में रोजगार, सहायक उद्योगों और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा.
छत्तीसगढ़ में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी है. पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि देवभोग ब्रांड को देशभर में गुणवत्ता और विश्वास के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाएगा.सरकार का फोकस दूध संग्रहण, प्रसंस्करण, मार्केटिंग और दुग्ध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने पर है.
बालोद की चित्ररेखा साहू नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़कर किसानों के खेतों में ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर रही है. ड्रोन दीदी बनने के बाद उनकी आय बढ़ी, स्कूटी खरीदी, घर का निर्माण पूरा कराया और बेटी की बेहतर शिक्षा का सपना मजबूत हुआ.
बलरामपुर में Digital Crop Survey के जरिए खेत-खेत पहुंचकर बोई गई फसल की वास्तविक जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज की जा रही है. इससे फसलवार सटीक डेटा तैयार होगा और आगामी धान खरीदी को आसान, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी.
रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के 631.38 करोड़ रुपये 67.29 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए.
आजीविका डबरियों और नवा तरिया में करीब 1 लाख मछली के बीज डाले जा रहे हैं. इससे 45 गांवों के 50 परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा. इस पहल से मछली उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण परिवारों के लिए कमाई और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे.
जीपीएम जिले के ग्राम मडना में राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम के तहत 8 हेक्टेयर भूमि में 1,144 ऑयल पाम पौधों का रोपण शुरू किया गया.किसानों को शासकीय अनुदान के साथ तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे फसल विविधीकरण और दीर्घकालीन आय के नए अवसर बढ़ेंगे.
महासमुंद की भारती बंसल ने धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ग्राफ्टेड टमाटर को अपनाकर यह साबित किया है कि खेती में बदलाव, तकनीक का इस्तेमाल और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान कम क्षेत्र में भी बेहतर आर्थिक परिणाम हासिल कर सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today