महाराष्ट्र कैबिनेट ने 2025-26 पेराई सीजन के लिए सहकारी चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन देने की मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य गन्ना किसानों के बकाया FRP का भुगतान सुनिश्चित करना और मिलों को अगले सीजन के संचालन में मदद देना है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया, जिससे गन्ना किसानों और चीनी उद्योग दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही कैबिनेट ने नीतियों के मूल्यांकन के लिए 'महा-TAC' गठन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी.
महाराष्ट्र सरकार ने किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अब तक 12.58 लाख किसानों को 10,115 करोड़ रुपये की कर्जमाफी दी जा चुकी है.
महाराष्ट्र में इस साल फसल बीमा के लिए किसानों की भागीदारी पिछले साल से कम है. जुलाई अंत तक 61.82 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 10 दिन की अतिरिक्त समयसीमा के बाद बढ़कर 81.40 लाख हो गया. कर्जदार किसानों का रजिस्ट्रेशन और प्रीमियम भुगतान बैंकों के जरिए अगस्त के अंत तक पूरा किया जा सकेगा.
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर कृषि कर्जमाफी योजना के तहत सरकार ने पहले चरण में 6.22 लाख किसानों के खातों में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी है.
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कहा है कि फसल लोन माफी योजना के सभी पात्र किसानों को पूरा लाभ मिलेगा. पहले 2 लाख रुपये तक के फसल लोन वाले किसानों को राहत दी जाएगी. वहीं, राज्य सरकार ने बैंकों को भी गलत जानकारी देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.
महाराष्ट्र सरकार ने किसान कर्जमाफी योजना के तहत सात जिलों के 533 पात्र किसानों की पहली सूची जारी कर दी है. लाभार्थियों को आधार वेरिफिकेशन के लिए SMS भेजा जाएगा, जिसके बाद डीबीटी के जरिए राशि सीधे उनके कर्ज खातों में जमा की जाएगी. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन और आधार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा.
एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार से समय पर किसानों की कर्जमाफी लागू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा पूरा किया तो कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन देरी या वादाखिलाफी होने पर उनकी पार्टी राज्यभर में आंदोलन शुरू करेगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 7.5 HP तक के कृषि पंपों का 48 हजार करोड़ रुपये का पुराना बिजली बिल माफ करने की बड़ी घोषणा की है, ताकि किसान नई शुरुआत कर सकें.
महाराष्ट्र कैबिनेट ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना 2026 में बड़े बदलाव किए हैं. 2019 की योजना के लाभार्थियों पर लागू 50 हजार रुपये की सीमा हटाकर उन्हें 2 लाख रुपये तक कर्जमाफी का लाभ देने का रास्ता साफ किया गया है. पढ़ें अन्य डिटेल...
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने PM-किसान और नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना के नियमों में बदलाव की मांग उठाई है. किसानों का कहना है कि 2019 के बाद जमीन खरीदने, विरासत में पाने या पारिवारिक बंटवारे के जरिए खेती करने वाले वास्तविक किसानों को भी इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए.
महाराष्ट्र सरकार ने पालघर जिले की देहरजी मध्यम सिंचाई परियोजना से प्रभावित आदिवासी जमीन मालिकों और किसानों के लिए 25.43 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजे को मंजूरी दी है. परियोजना पूरी होने पर वसई-विरार और मुंबई महानगर क्षेत्र के 15 लाख से अधिक लोगों को हर दिन 255 एमएलडी पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today