एमपी में सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 84 हजार से ज्यादा ग्रामीण परिवारों के घर पहुंची रोशनी

एमपी में सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 84 हजार से ज्यादा ग्रामीण परिवारों के घर पहुंची रोशनी

मध्य प्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाई जा रही '5 रुपये नवीन घरेलू विद्युत कनेक्शन योजना' को ग्रामीणों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है. दिसंबर 2024 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 83,936 ग्रामीण परिवारों को मात्र 5 रुपये में स्थायी बिजली कनेक्शन दिया जा चुका है.

Advertisement
एमपी में सिर्फ 5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 84 हजार से ज्यादा ग्रामीण परिवारों के घर पहुंची रोशनी

 मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बिजली सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की '5 रुपये नवीन घरेलू विद्युत कनेक्शन योजना' ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है.दिसंबर 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 83 हजार 936 ग्रामीण उपभोक्ताओं को मात्र 5 रुपये में स्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है.

कंपनी का कहना है कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक बिजली पहुंचाना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को न्यूनतम शुल्क पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके तहत पात्र परिवारों को केवल 5 रुपये में नया घरेलू बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है.

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य लक्ष्य है:

  • ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक विश्वसनीय बिजली पहुंचाना
  • गरीब और कम आय वाले परिवारों को सस्ती दर पर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना
  • अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी को कम करना
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना

भोपाल और ग्वालियर रीजन में सबसे ज्यादा लाभार्थी

योजना का लाभ प्रदेश के हजारों गांवों तक पहुंच चुका है. कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9,305 गांवों में रहने वाले 55 हजार 878 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला है. वहीं ग्वालियर रीजन के 8 जिलों के 7,284 गांवों में 28 हजार 58 ग्रामीण परिवारों को नया घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है.

ऑनलाइन आवेदन से आसान हुई प्रक्रिया

ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और पारदर्शी बनाया गया है. इच्छुक उपभोक्ता सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे नए बिजली कनेक्शन के लिए पंजीयन करा सकते हैं.

1912 पर मिलेगी पूरी जानकारी

योजना से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया या अन्य किसी जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने निकटतम विद्युत वितरण केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 1912 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और हजारों परिवारों के जीवन को रोशन कर रही है. 

 

POST A COMMENT