
करेला सेहत के लिए कितना लाभदायक है ये तो सभी जानते हैं, मगर क्या आपको पता है कि देश भर में करेला पहुंचाने के मामले में सबसे आगे कौन सा राज्य है? यानी कहां से पूरे देश में पहुंचता है करेला. पढ़ें ये रिपोर्ट-

भारत में सबसे अधिक करेले का उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है. यानी करेला उत्पादन के मामले में ये राज्य अव्वल है. यहां के किसान हर साल 2,29,910 टन करेले का उत्पादन करते हैं. वहीं देश की कुछ करेला उत्पादन की हिस्सेदारी में 17.24 फीसदी है.

गर्मी के दिनों में करेले की सब्जी और भुजिया लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. इसके अलावा कुछ लोग करेले का भरवा भी खाना पसंद करते हैं. वहीं उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है. राज्य की कुल करेला उत्पादन में हिस्सेदारी 12.74 फीसदी है.

इसे लोग सब्जी के रूप में पकाकर खाने के अलावा जूस और अचार बनाकर भी इस्तेमाल करते हैं. वहीं उत्पादन के मामले में भारत के टॉप तीन राज्यों में तीसरा नंबर तमिलनाडु का है. यहां करेले का 9.67 फीसदी उत्पादन होता है.

करेले का सेवन मधुमेह के इस्तेमाल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा ये शुगर और डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है. वहीं आंध्र प्रदेश करेले के उत्पादन में चौथे नंबर पर है. इस राज्य की हिस्सेदारी 9.35 फीसदी है.

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ओडिशा ने भी अपना स्थान पांचवा रखा है. यहां के किसान हर साल 1,16,950 टन करेले का उत्पादन करते हैं. वहीं देश की कुल करेला उत्पादन की हिस्सेदारी में 8.77 फीसदी है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today